सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 25 सितम्बर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित होगा, जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों, भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भोपाल में आयोजित महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है ।
श्री दुबे ने कहा कि है कि भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकत्र्ता महाकुंभ में जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्टों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगरीय निकायों के पार्षद एवं अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य, जनपदों के अध्यक्ष एवं उपध्यक्ष जिला संयोजक चुनाव प्रबंध समिति, जिला चुनाव संचालन समिति, घोषित प्रत्याशी (विधानसभा चुनाव-2023), विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संचालन समिति सहित समस्त वरिष्ठ नेताओ ंसे प्रदेश भाजपा ने आग्रह किया है अपने प्रभाव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को इस कार्यकत्र्ता महाकुंभ में अधिक से संख्या में व्यवस्थित रूप से ले जाना सुनिश्चित करें ।
श्री दुबे ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ भारतीय जनता पार्टी के विराट स्वरूप का दर्शन करायेगा । जन आशीर्वाद यात्राओं में जनता का उत्साह बताता है कि विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ता अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार बहुत बढिय़ा व्यवस्था करते हैं, जिनकी क्षमता पर पार्टी को पूर्ण विश्वास है। पार्टी के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों से अनेक समस्याओं का सामना उठाकर कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल पहुँचेंगे उनकी चिंता भी हमारी प्राथमिकता में होना चाहिये ।




