WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

बजाज फायनेंस के कार्ड धारक ठगी के शिकार

जिला कलेक्टर को दिया आवेदन और कहा कार्यवाही कर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये

बजाज फायनेंस के कार्ड धारक ठगी के शिकार - Seoni News
सिवनी यशो:- बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्ड धारकों से शहजाद और आदाब नामक व्यक्तियों ने बड़ी धोखाधड़ी की है अनेक शिकायतकत्र्ताओं ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने साथ हुई ठगी का उल्लेख करते हुये आवेदन दिये है और दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कर अपने साथ हुई धोखाधड़ी से राहत दिलाने की मांग की है ।
शिकायत कत्र्ताओं ने जिला कलेक्टर को दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि उन्होंने बजाज फायनेंश से प्राप्त हुये कार्ड से कोई लेन देन नहीं किया परंतु उनके ऊपर लाखों रूपये का लोन का बोझ डाल दिया गया है और जिसका प्रतिदिन का ब्याज हजारों रूपये लगाया जा रहा है कंपनी से धमकी भरे फोन आते है । पीडित व्यक्तियों का कहना है कि जब उन्होंने किसी प्रकार का लोन लिया ही नहीं है और कार्ड का उपयोग ही नही किया है तो वे लोन की राशि और ब्याज क्यो जमा करें ।

https://youtu.be/SwOgyl2tqhU

शिकायतकत्र्ताओं ने बताया कि उन्हें बजाज कंपनी से कार्ड के्रडिट कार्ड प्राप्त हुये थे परंतु इसका उन्होंने कभी उपयोग नहीं किया तो कंपनी की ओर से किसी महिला का फोन आया कि आप कार्ड का उपयोग नहीं कर रहे हो तो कार्ड वापिस कंपनी में जमा करा दो जिसके लिये महिला द्वारा बताया गया कि कार्ड वापिस लेने शहजाद और आदाब नामक व्यक्ति आयेंगे कथित कपंनी की महिला द्वारा कार्डधारियों से जो बात हुई उसके आधार पर शहजाद और आदाब नामक व्यक्तियों के आने पर कार्ड धारियों द्वारा कार्ड वापिस कर दिये गये परंतु अब कंपनी के द्वारा उनके कार्ड से लाखों रूपये की राशि उपयोग होने और उसको जमा करने के लिये फोन आ रहे है ।
ठगी के शिकार हुये पीडितो ने बताया कि इस प्रकार से शहजाद और आदाब नामक व्यक्तियों ने 70 से 80 व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की है और लाखों रूपये धोखाधड़ी कर निकाल लिये है । यहाँ बतादें कि के्रडिट कार्ड से राशि का उपयोग करने वालों को लगभग 45 दिन तक राशि बिना ब्याज के उपयोग करने की छृट रहती है और 45 दिन के अंदर राशि जमा करना पड़ती है समय सीमा में राशि जमा न होने पर ब्याज या दंड राशि वसूली जाती है जो बहुत अधिक होती है । बजाज कंपनी के कार्ड धारको के साथ हुई धोखाधड़ी के शिकार व्यक्तियों को पता ही नहीं था कि उनके कार्ड से शहजाद और आदाब नामक युवको ने राशि निकाल कर उपयोग कर ली है उन्हें इसकी जानकारी कई महिने बाद पता तब चली जब बजाज फायनेंस ने राशि जमा करने के लिये उन्हें फोन किया ।

https://youtu.be/SwOgyl2tqhU

शिकायत कत्र्ताओं का कहना है कि उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत उन्होंने कोतवाली में भी की है जिसकी एफ आई आर नहीं लिखी जा रही है । पीडितो का कहना है कि यदि एफ आई आर लिख जाती है तो वे उसकी कापी बजाज फायनेंस को देकर राहत प्राप्त कर सकते है ।

 

credit card fraud

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!