क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नाबालिग ने 18 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकारा

महंगे शौक पूरे करने करता था चोरी,घरवालो को भनक नहीं

सिवनी यशो:- मोटर सायकल चोरी कर कम कीमत में बेचने वाले नाबालिग को कान्हीवाड़ा पुलिस ने पकड़ा है इस नाबालिग ने पूंछताछ में 18 मोटर सायकल चोरी करने की बात स्वीकार की है । पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कम कीमत पर बगैर नंबर की बाइक बेचने कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत बाम्हनवाडा-छुई के बीच घूम रहे एक नाबालिग की सूचना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की और उसे पकडकर जब उससे पूंछताछ की गयी तो उसने बताया कि केवलारी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग अपने महंगे शौक अच्छा मोबाइल, रोज के खर्चो को पूरा करने सुनसान क्षेत्रों से बाइक चोरी कर रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग बालाघाट के वारासिवनी थाना अंतर्गत नदीटोला बुदबुदा निवासी सहयोगी ईश्वर पुत्र मुन्नीलाल सहारे को कम कीमत पर मोटर सायकल बेचने भेज देता था। नाबालिग ने परिवार के लोगों को भी अपनी गतिविधियों की भनक तक नहीं लगने दी। चोरी के बाइक वाहनों को सुरक्षित रखने नाबालिग ने नैनपुर निवारी में एक कमरा भी किराए पर ले रखा था, जहां से बाइक को बेचने बालाघाट वारासिवनी भेजा जाता था।
कान्हीवाड़ा व केवलारी पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई कर नाबालिग व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से चोरी किए गए 18 बाइक वाहनों को जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस ने गुरूवार को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़के से जब पूंछताछ की गयी तो उसने निवारी में 4 मोटर सायकल एवं वारासिवनी नंदी टोला बुदबुदा में 13 मोटर सायकल होना स्वीकार किया । कुल 18 वाहन जप्त कर पुलिस ने नाबालिग एवं ईश्वर सहारे को गिरफ्तर कर न्यायालय में पेश कर दिया है । चोरी की गयी मोटर सायकल में 08 मोटर सायकल सिवनी जिले की 09 मोटर सायकल मंडला जिले की और एक मोटर सायकल बालाघाट जिले की है जिनकी अनुमानित कीमत आठ लाख पचास रूपये है ।

 

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2023/09/moter-cya.pdf” title=”motorcycle”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button