WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया शंकराचार्य एवं दीदी घाट का लोकार्पण

रोगी कल्याण समिति की बैठक मे हुए शामिल

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया शंकराचार्य एवं दीदी घाट का लोकार्पण - Seoni News
सिवनी यशो:- आज दिन शुक्रवार, 29 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से शंकराचार्य घाट एवं दीदी घाट का लोकार्पण किया गया। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम व पंचायत लखनवाड़ा स्थित जीवन दायिनी मां बैनगंगा के पावन तट पर ब्रम्हलीन द्विपीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगरु स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज एवं पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन स्वर्गीय सुश्री विमला वर्मा (दीदी) की स्मृति मे विधायक निधि से निर्मित शंकराचार्य घाट व दीदी घाट का लोकार्पण विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से सम्मानीय जनों की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया। ग्राम पंचायत लखनवाड़ा द्वारा आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम मे पहुंचकर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सर्वप्रथम घाट मे स्थित मढिया मे भगवान के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत पूर्ण विधि विधान से उक्त घाटों का लोकार्पण किया गया। ज्ञात हो कि लखनवाड़ा के पवित्र बैनगंगा घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा विधायक  दिनेश राय मुनमुन से घाटों के निर्माण हेतु मांग की गयी थी। जिस पर श्री राय द्वारा सहमती व्यक्त कर विधायक निधि से राशि स्वीकृत की गयी थी। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल  वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला भाजपा, प्रहलाद पटेल कोनियापार, श्रीमती राधा अटल सिंह बघेल सरपंच, देवेन्द्र बघेल उपसरपंच, कमल अग्रवाल, घनश्याम बघेल विधायक प्रतिनिधि, सियाराम डहेरिया सचिव, मनीराम , बब्लू भैया, मोंटी पटेल, महेंद्र भैया, मीनाक्षी, सहित सम्माननीय जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया शंकराचार्य एवं दीदी घाट का लोकार्पण - Seoni News
इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला चिकित्सालय के मीटिंग हाल मे कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक शामिल हुए। इस दौरान आपने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों को लाने व वापस लेकर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों से परिसर के एन्ट्री गेट पर किसी भी प्रकार की पार्किंग वसूली नहीं की जाएं। सिर्फ परिसर में निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल पर पार्किंग करने वाले वाहनों से ही नियमानुसार शुल्क लिया जाए। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया शंकराचार्य एवं दीदी घाट का लोकार्पण - Seoni News

उक्त कार्यक्रम के पूर्व मे विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सिवनी प्रवास पर पहुंचे अनिल राजभर मंत्री उत्तर प्रदेश एवं चुनाव प्रबंधन समिति जिला प्रभारी के करकमलों से भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की उपस्थिति मे अपने कार्यालय मे भाजपा मंडल करकोटी के ग्राम पद्दीकोना की महिलाओं को मंडल सामग्री प्रदान किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!