WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी विधानसभा :भाजपा और कांग्रेस में होगा जबरदस्त घमासान

33 वर्षो से कांग्रेस भोग रही वनवास

सिवनी यशो:- जिले की चार विधानसभाओं में जिला मुख्यालय की सिवनी विधानसभा सीट से कांग्रेस पिछले 33 सालों से मात खा रही है और इस विधानसभा में आगामी समय में भी कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बहुत अधिक संभावनाओं भरा नजर नहीं आ रहा है परंतु कांग्रेस भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को लेकर संभावनाओं से लबरेज नजर आ रही है । कांग्रेस सिवनी विधानसभा में अंतिमबार 1985 में जीती थी और रमेश चंद जैन विधायक निर्वाचित हुये थे रमेश चंद जैन के पश्चात से वर्ष 1990 से कांग्रेस सिवनी विधानसभा में लगातार हार रही है और यहाँ से निर्दलीय विधायक तक निर्वाचित हो गया परंतु कांग्रेस को जनता ने वोट नहीं दिया । हालांकि इस बार कांग्रेस का जिला संगठन सिवनी विधानसभा सहित पूरे जिले में अपनी ताकत बढाता रहा है और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने काफी मेहनत की है परंतु भाजपा ने भी इस बार संगठन की ताकत को बूथ स्तर तक बढाया है ।

कांग्रेस जिताऊ चेहरे के साथ भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी से आशांवित

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस जीताऊ चेहरे को सामने लाने का प्लान कर रही है वहीं भाजपा में गुटबाजी का बड़ा तूफानी नजारा दिखाई दे रहा है और यह जिस स्तर तक बढ रहा है उससे प्रतीत होता है कि गुटिय संघर्ष भाजपा के लिये बडे नुकसान का कारण बन सकता है हालांकि इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण गुटबाजी भाजपा में पहली बार महसूस की जा रही है और यह केवल सिवनी विधानसभा तक सीमित नहीं है इस प्रकार के खतरनाक रोग से भाजपा चारों विधानसभाओं में बुरी तरह ग्रसित है । वहीं कांग्रेस इस बार आपसी मतभेदों को दरकिनार कर केवल जीत पर अपना फोकस किये हुये है ।

भाजपा में मुनमुन के साथ है अनेक अनुकूलताएँ

विधानसभा चुनाव में पार्टियों के द्वारा प्रत्याशी कौन होगा यह भी राजनैतिक पार्टियों के लिये महत्वपूर्ण होगा । विभिन्न प्रकार के सर्वे और राजनैतिक चर्चाओं से भाजपा की ओर से सिवनी विधानसभा के लिये वर्तमान विधायक दिनेश राय मुनमुन, सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, राजेश त्रिवेदी, आलोक दुबे, नरेश दिवाकर सामने आ रहे है वहीं कांग्रेस से पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, राजा बघेल, लल्लू बघेल, आनंद पंजवानी, मोहन सिंह चंदेल, सुहेल पाशा, घनश्याम सनोडिया सहित अन्य नाम है । भाजपा में चल रहे नाम में वर्तमान विधायक दिनेश राय मुनमुन पूरी तैयारी में है और उनके पास भाजपा संगठन के साथ ही बाहरी ताकत और लाव लश्कर भी इतना अधिक है कि कांग्रेस आज की स्थिती में उन्हीं से अधिक भयभीत है और उनके पास विकास के कार्य बताने के लिये लंबी सूची है और ग्रामीण क्षेत्रों में हुये कार्य से ग्रामीण जनप्रतिनिधि खुश है सरपंच सचिवों एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कराने वाले छोटे छोटे ठेकेदारों का बड़ा वर्ग उनके प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिये उत्सुक है ।

कमीशनबाजी और भ्रष्टाचार से निर्लिप्त है मुनमुन राय

वहीं वर्तमान विधायक के साथ एक मजबूत समर्थको का वह तबका भी है जिसने अनेक अवसरों पर उनसे सहजता से सहयोग लिया है। दिनेश राय मुनमुन के लिये यह अनुकूल पक्ष है कि उनके द्वारा जरूरतमंदों की सहयाता तत्काल की जाती है सामाजिक संगठनों,धार्मिक संगठनों, खिलाडिय़ों सहित अनेक संगठनों को विधायक श्री राय ने हर समय मदद की है । भाजपा से विधायक दिनेश राय के अपने व्यक्तिगत समर्थको का बड़ा कुनबा है और सबसे बड़ी बात वे कमीशनबाजी और भ्रष्टाचार के कलंक से बेदाग रहे है । हालांकि दिनेश राय संगठन के कुछ व्यक्ति का लंबे समय से विरोध का समाना कर रहे है और इनके लिये मुििश्कल बने हुये है चल रही चर्चाओं के और संगठन की सहित दिनेश राय मुनमुन की तैयारियों से अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा की ओर से दिनेश राय मुनमुन ही प्रत्याशी हो सकते है । वहीं तीन दशक से अधिक समय से वनवास काट कर रही कांग्रेस बजेश लल्लू बघेल या राजा बघेल को प्रत्याशी सिवनी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर सकती है । ब्रजेश लल्लू बघेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विश्वास पात्र है वही जिला पंचायत में बघेल जाति प्रमाण अवैध हो जाने से जिला पंचायत अध्यक्ष पद से वंचित रह गये । कांग्रेस की ओर से राजा बघेल की सक्रियता इस बात की ओर इशारा कर रही है कि उन्हें कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वे कांग्रेस से प्रत्याशी होंगे ।

कांग्रेस को 18 माह का कार्यकाल करेगा परेशान

सिवनी विधानसभा में कांग्रेस विधायक और सरकार पर आरोपों की बौझार के साथ चुनाव मैदान में होगी और कांग्रेस भाजपा पर विकास के मुद्दो पर भाजपा को घेरेगी विधायक की मनमानी की बात करेगी और काफी आक्रमक रहेगी । वहीं भाजपा सिवनी में हुये विकास कार्यो के आधार पर चुनाव मैदान में बड़ी टीम के साथ रहने वाली है भाजपा की बूथ स्तर तक सेना तैयार है भाजपा का दावा है कि बूथ स्तर तक बनी यह टीम चुनाव के अंतिम समय तक पूरी जिम्मेदारी से मतदाताओं के विभिन्न वर्गो के साथ डटी रहेगी । भाजपा अपने विकास कार्यो और उपलब्धियों को अस्त्र बनाने के साथ कांग्रेस सरकार के 18 माह के कार्यकाल की तानाशाही और आम जनता को परेशान करने वाली घटनाओं से कांग्रेस की कलई खोलेगी और कांग्रेस की जनविरोधी कार्य शैली का चित्रण करेगी बतायेगी की कांग्रेस ने 18 माह के कार्यकाल में किसान, सरकारी कर्मचारी, मजदूरऔर व्यापारी वर्ग को किस तरह परेशान किया । भाजपा कांग्रेस के समय हुये भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त लेकर तैयार है और कांग्रेस के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाएँ बंद की गयी थी वह बताते हुये लाडली बहना सहित अन्य योजनाओं से मिल रहे लाभ बंद हो जाने की बात कहेगी । वहीं कांग्रेस भी अनेक प्रकार के भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरेगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!