Mon, 23 Nov 2026 | 09:39:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

ओलंपियाड विजेता विद्यार्थियों ने अहमदाबाद और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सीखा विज्ञान, इतिहास और संस्कृति का पाठ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 06, 2026 10:03 pm / Post views : 119

ओलंपियाड विजेता विद्यार्थियों ने अहमदाबाद और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सीखा विज्ञान, इतिहास और संस्कृति का पाठ
शेयर करें:

ओलंपियाड विजेता 16 विद्यार्थियों की अहमदाबाद-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ज्ञान यात्रा

Seoni, 06 October 2026 सिवनी यशो:- स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जबलपुर संभाग के विज्ञान एवं गणित विषय के ओलंपियाड विजेता छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय शैक्षणिक ज्ञान यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा में सिवनी जिले के 16 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित ने बताया कि जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक एवं अनुभव आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विशेष शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ मार्गदर्शी शिक्षक श्री विपनेश जैन एवं श्रीमती अनामिका बघेल भी मौजूद रहे।

शासन द्वारा आरक्षित विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से विद्यार्थी भोपाल से अहमदाबाद एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के भ्रमण पर गए।

[caption id="attachment_53118" align="alignleft" width="300"]अहमदाबाद शैक्षणिक यात्रा पर गए सिवनी के ओलंपियाड विजेता विद्यार्थी ओलंपियाड विजेता 16 विद्यार्थियों की अहमदाबाद-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ज्ञान यात्रा[/caption]

साबरमती आश्रम से साइंस सिटी तक मिला ज्ञान का अनुभव

सहायक संचालक श्री एस.एस. कुमरे एवं एडीपीसी श्रीमती संयुक्ता उइके ने बताया कि 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की कर्मभूमि साबरमती आश्रम, साबरमती रिवरफ्रंट, अक्षरधाम मंदिर और साइंस सिटी का भ्रमण किया।

विद्यार्थियों ने साइंस सिटी की एक्वेटिक एवं रोबोटिक्स दीर्घाओं का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने विज्ञान एवं तकनीक के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा तथा कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहरों को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला, जिससे उनके ज्ञान और जिज्ञासा को नई दिशा मिली।

यात्रा ने विकसित की वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय एकता की भावना

यात्रा के सफल क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सहायक संचालक श्री आर.आर. मेहता एवं एपीसी श्री संजीव राय ने प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय दिया। यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों में समूह भावना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर मिला प्रत्यक्ष अनुभव

शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व को प्रत्यक्ष रूप से जाना। अधिकारियों के अनुसार इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ती है और उन्हें कक्षा में पढ़ी गई विषय-वस्तु को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर मिलता है।

अधिकारियों ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए समग्र शिक्षा अभियान, मार्गदर्शी शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष