WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सौ प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने वाला प्रत्याशी तलाश रही है भाजपा

सिवनी यशो:- विधानसभा चुनाव 2023 में ं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये आरक्षित विधानसभा लखनादौन से कांग्रेस के वर्तमान विधायक योगेन्द्र सिंह ठाकुर ही कांग्रेस के प्रत्याशी रहेंगे इसकी पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है वहीं भाजपा यहाँ से मजबूत प्रत्याशी उतारने की सोच रही है परंतु प्रत्याशी होगा कौन यह आसानी से अनुमान नहीं लगाया जा सकता हालांकि यहाँ से भाजपा के जो चर्चित नाम है उनमें सबसे वजनदार नाम अशोक तेकाम का सामने आ रहा है । अशोक तेकाम भारतीय जनता पार्टी से 2003 में अस्तित्व में रही घंसौर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है परंतु उस समय आदिवासी वर्ग में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सामाजिक एकजुटता के निर्णय के कारण श्री तेकाम चुनाव में हार गये थे परंतु यहाँ से उस समय कांग्रेस की कद्दावर नेता स्व. उर्मिला सिंह को भी आदिवासी एकजुटता के कारण हारना पड़ा था और कांग्रेस यहाँ से तीसरे नंबर पर रही । घंसौर विधानसभा का विलोपन होने के बाद इस विधानसभा का अधिकांश हिस्सा लखनादौन विधानसभा में विलय हुआ है । श्री तेकाम की सक्रियता और इस क्षेत्र में लगातार होने के साथ ही वे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे और सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय है । भाजपा की ओर से अन्य नामों में भाजपा से पूर्व प्रत्याशी रहे विजय उईके का है जो लगातार क्षेत्र में अपनी उपस्थिती बनाये हुये है और वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष है स्थानीय निकाय और नगरीय निकायों के चुनाव के दौरान उनकी सक्रियता लगातार बनी रही और अनेक समर्थक साथियों और भाजपा के कार्यकत्र्ताओं का सहयोग कर उन्होंने बेहतर रणनीति से उन्हें चुनाव जितवाया है। इसी प्रकार महिला प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर को प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है श्रीमती ठाकुर इस विधानसभा से दो बार विधायक रह चुकी है । इसी तरह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की से इस विधानसभा में चुनाव लड़की वर्तमान भाजपा नेत्री श्रीमती राजेश्वरी उईके का नाम भी ऐसा है जिन्होंने भाजपा से दावेदारी की है और हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से अपने समर्थको के साथ भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की है । श्रीमती राजेश्वरी उईके लंबे समय से भाजपा की सदस्य है और भाजपा नेत्री के तौर पर कार्य कर रही है । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप उईके ने भी चुनाव लडऩे की मंशा पार्टी संगठन के समक्ष रखी है । भाजपा इस विधानसभा से किसे प्रत्याशी बनाती है यह आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा परंतु दावेदार अपनी अपनी दावेदारी पार्टी नेतृत्व के सामने रख रहे है ।
संभावना व्यक्त की जा रही थी कि भाजपा की पहली सूची में ही लखनादौन विधानसभा से प्रत्याशी की घोषणा भाजपा कर देगी परंतु चार सूची जारी होने के बाद भी लखनादौन विधानसभा से प्रत्याशी घोषित नहीं होने से माना जा रहा है कि भाजपा इस विधानसभा सीट पर सौ प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने वाले व्यक्ति को उम्मीदवारी देने का मन बना चुकी है ।
आदिवासी वर्ग के लिये आरक्षित इस विधानसभा में राज परिवार का अधिकांश समय शासन रहा है परंतु विकास और शिक्षा के लिये पर्याप्त उपलब्धता नहीं है और न ही इस विधानसभा का पर्याप्त विकास हुआ किसान बिजली और पानी की समस्या के लिये परेशान है । स्वास्थ्य सुविधाएँ भी पर्याप्त नहीं है इस विधानसभा क्षेत्र से रोजगार के लिये पलायन करने वालों की बड़ी संंख्या होती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!