छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

म. प्र. में सरस्वती शिशु मंदिर योजना के संस्थापक की जयंती पर समारोह

सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी ने निकाला विशाल पथ संचलन

म. प्र. में सरस्वती शिशु मंदिर योजना के संस्थापक की जयंती पर समारोह - Seoni News

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक श्रद्धेय रोशन लाल सक्सेना एवं गढ़मंडला की महारानी दुर्गावती की 500वी जयंती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में आयोजित की गई। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी के भैया-बहनों ने घोष दल के साथ एक विशाल पथ संचलन नगर की सड़कों पर निकाला नगर में स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा द्वारा भैया-बहनों का अभिनंदन किया गया।

म. प्र. में सरस्वती शिशु मंदिर योजना के संस्थापक की जयंती पर समारोह - Seoni News

संचलन के उपरांत मंचीय कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती मध्य क्षेत्र के माननीय उपाध्यक्ष अरुण पटेवार ने की। जबकि मुख्य अतिथि विद्या भारती सिवनी जिला के माननीय जिला सचिव विनीत अग्रवाल रहे। इस अवसर पर विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी भी मंचासीन रहे। अतिथि परिचय ओमप्रकाश यादव जी (प्राचार्य) ने दिया। अपने उद्बोधन में माननीय पटेवार जी ने महारानी दुर्गावती एवं रोशन लाल जी सक्सेना के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक नितिन जी चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बौद्धिक प्रमुख श्रीमती कीर्ति ठाकुर दीदी ने किया। सिवनी नगर में निकले इस विशाल पथ संचलन में पुलिस शासन ने विशेष सहयोगी की भूमिका निभाते हुए आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी प्रकार सिवनी के पत्रकार बंधुओ ने भी स्वप्रेरणा से संपूर्ण आयोजन का कवरेज किया। संपूर्ण आयोजन की सफलता में वरिष्ठ आचार्य प्रमोद सोलंकी, प्रकाशचंद्र गुप्ता, कृष्णमुरारी दुबे, नरेन्द्र चौरसिया सहित संपूर्ण आचार्य परिवार का विशेष योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button