WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दलसागर पहुंचकर दलपत शाह की मूर्ति एवं किये जा रहे कार्यों का लिया जायजा

सिवनी यशो:- 06 अक्टूबर  शुक्रवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी नगर के दलसागर तालाब टापू लायी गयी राजा दलपत शाह जी की मूर्ति एवं किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। आज शाम 05:00 बजे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नगर के दलसागर तालाब टापू मे स्थापित करने हेतु गत दिनों बालेश्वर उड़ीसा से सिवनी लायी गयी राजा दलपत शाह जी की विशाल मूर्ति एवं स्थल पर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया तथा मूर्ति लेकर सिवनी पहुंचे मूर्तिकार से चर्चा किया। इसके उपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बताया कि मूर्ति का निर्माण उड़ीसा प्रदेश के बालेश्वर मे जयपुर (राजिस्थान) से पत्थर बुलाकर विशाल मूर्ति निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य किया गया है शेष कार्य सिवनी मे किया जा रहा है। जिसे पूर्ण रूप से तैयार होने मे लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा। श्री राय ने बताया कि विशाल मूर्ति स्थापित करने हेतु लगभग 27 फिट की आधारशिला (फाउंडीशन) रखी गयी है। तथा 25 फिट की मूर्ति का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आने वाले समय में यह आमजन को समर्पित किया जाएगा। जिसे देखने के लिए लोग बाहर से आएंगे। ज्ञात हो कि विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा स्वयं के व्यय पर दलसागर तालाब टापू मे राजा दलपत शाह जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है। विगत माह नगर मे जनदर्शन कार्यक्रम मे पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलों से दलसागर तालाब के टापू मे मूर्ति स्थापित किये जाने हेतु भूमि पूजन कराया गया था। इसके पश्चात विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी द्वारा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत गांव-गांव आमजनों के बीच जाकर प्रतिमा स्थल के लिए कलश मे मिट्टी एकत्रित की गयी थी। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र ठाकुर, अखिलेश राय , अटल सिंह बघेल, सतीश दुबे, अजय साहू, मयूर दुबे , घनश्याम बघेल , अंकित दुबे , नमन साहू , मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित मूर्तिकार व उनके सहयोगियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!