MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला
युवाओं के लिए बड़ी सौगात: आरक्षक से उपनिरीक्षक तक हजारों पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
MP Police Recruitment 2026 – मध्यप्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए रिक्तियां भरने के निर्देश
भोपाल यशो :- मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद गृह विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के 9,662 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान रिक्त पदों की पूर्ति और पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में लगभग 25 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी और सितंबर माह में शेष पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चक्रीय क्रम में पदोन्नति देने की कार्रवाई की जाएगी।
किन पदों पर मिली स्वीकृति
गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें शामिल हैं—
शीघ्र लेखक (सूबेदार-अ) – 135 पद
सहायक उपनिरीक्षक (अ) – 520 पद
सूबेदार – 81 पद
उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) – 312 पद
उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) – 69 पद
उपनिरीक्षक (क्यूडी) – 4 पद
उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) – 22 पद
उपनिरीक्षक (आयुध) – 10 पद
उपनिरीक्षक (फोटो) – 9 पद
आरक्षक (जीडी) – 7,500 पद
आरक्षक (चालक) – 1,000 पद
18 हजार पद भरने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकार का लक्ष्य 18 हजार रिक्त पदों को भरना है। वर्तमान में स्वीकृत 9,662 पदों के अतिरिक्त शेष पदों के लिए भी जल्द आदेश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 8,500 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई थी और इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद विकास कार्यों में पुलिस की रचनात्मक भूमिका को और मजबूत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-CM डॉ. मोहन यादव ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 25 हजार लीटर पानी, टूटी मशीनें… फिर भी बन गई MP की सबसे कठिन टनल
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस
MP में UCC की ओर बड़ा कदम: विधानसभा में रखा अध्यादेश, CM मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी राहत
JEE से NEET और फिर IISER तक… अमृता सिंह की सफलता का तिहरा धमाका



