WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनीहेल्थ

पेंच टाइगर रिजर्व ने वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

 

Cycle rally
Cycle rally

सिवनी यशो:- आम जनता एवं स्कूली विद्यार्थियों में वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इसी तारतम्य में पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी एवं वनवृत्त सिवनी द्वारा संयुक्त रूप से वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Gayan

दिनांक 1 अक्टूबर को सहभागिता भवन, बारापत्थर, सिवनी में दीवाल चित्रकला प्रतियोगिता, हथेली प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं आम जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 2 अक्टूबर को विद्यार्थियों, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आम जनता ने लगभग 5 किमी साईकिल चलाकर वन, पर्यावरण एवं वन्यप्राणी की रक्षा हेतु आम जनता को जागरूक करने का संदेश दिया। रैली का शुभारम्भ जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

samapan prize

3 अक्टूबर को तात्काली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक एवं हायरसेकेण्डरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 4 अक्टूबर को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें दो वर्गो में माध्यमिक एवं हायरसेकेण्डरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 6 अक्टूबर को समूह गायन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें विद्यार्थियों एवं आम जनता ने वाद्ययंत्रों सहित वन एवं वन्यप्राणी से संबंधित विषय वस्तु पर सामूहिक गायन किया। समस्त प्रतियोगिता में सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिले के शहरी एवं ग्रामीण स्कूलों तथा आम नागरिकों ने भी बढ़ चढ़ का भाग लिया। समस्त प्रतियोगिता में 25 स्कूलों जिनमें अरूणाचल पब्लिक स्कूल, सिवनी, महर्षि विद्या मंदिर, सिवनी, उदय पब्लिक स्कूल, सिवनी, मिशन बालक उच्चतर माध्यमिक, शास. उच्चतन माध्यमिक विद्यालय, खमारपानी, शासकीय हाई स्कूल जैतपूर, शासकीय हाई स्कूल, सिलोटा, माडर्न हायर सेकेण्डरी स्कूल, सिवनी, सिवनी, पब्लिक स्कुल, महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, सिवनी, लिटिल फ्लावर स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल बांसखेड़ा, शासकीय उच्चतर विद्यालय, गुमतरा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सिवनी, के लगभग कुल 630, जिनमें 200 छात्र तथा 330 छात्राएं एवं 100 आम नागरिकों ने भाग लिया।
दिनांक 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दिनांक 7 अक्टूबर को सहभागिता भवन, वन संरक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अभिाभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं गणमान्य सदस्यों को वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण की सपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी ने वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में आयोजित सभी विजेता प्रतिभागियों को पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी भ्रमण कराये जाने की घोषणा की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!