जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
सिवनी यशो:- सिवनी के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मन कक्ष के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार स्वस्थ्य मन. स्वस्थ तन अभियान के अंतर्गत मन कक्ष और शहरी कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डॉ. जयज काकोडिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय में स्थित मन कक्ष के माध्यम से मानसिक रोग जैसे अवसाद, मनोविक्षिप्ता, मिर्गी का दौरा, किशोर और बाल अवस्था में विकासात्मक विकार, एमनोभ्रम, वृद्ध जनों की मानसिक मनोदशा, शराब की समस्या, व्यवहारात्मक विकार, मानक पदार्थ विकार, स्वयं को नुकसान पहुंचाना, आत्महत्या इत्यादि मनोरोग का इलाज प्रदान किया जाता हैं। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए काउंसिलिंग भी प्रदान की जाती हैं।
आज हुए मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 150 व्यक्तियों
की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग की गई। जिनमें 25 मरीजों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लक्षण पाए गए। जिनकी जांच उपरांत आवश्यक दवाइयां दी गई और समय-समय पर कांउसलिग के लिए जिला चिकित्सालय स्थित मन कक्ष में उचित बुलाया गया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सिवनी ने किया था। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपालसिंह ठाकुर, डॉ जयज काकोडिया जिला नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जिला सहायक कार्यक्रम प्रबंधक अर्बन हेल्थ संजय मानेश्वर, मन कक्ष नर्सिंग आफिसर सीमा, मनीषा तिवारी सहित उपस्थित रहीं।





