WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आपका आर्शीवाद ही मेरी ताकत – मुनमुन

गणेश पूजन के साथ प्रारंभ सघन जनसंपर्क अभियान -गांव-गाव मे हो रहा आत्मीय स्वागत
भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के जनसंपर्क अभियान में दिख रहा भारी उत्साह

 


सिवनी यशो:- गुरुवार दिनांक 12 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर मे दर्शन पूजन कर जनसंपर्क अभियान का श्री गणेश किया। तदोपरांत उपस्थितों ने इस बार की जीत सबसे बड़ी जीत के रूप मे दर्ज कराने के संकल्प के साथ तिलक कर, साफा व फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधानसभा क्षेत्रांतर्गत भाजपा मंडल लखनवाड़ा के तहत आने वाले ग्रामों में जनसंपर्क अभियान आरंभ कर ग्राम खैरी पहुंचें। जहां पर आपने आमजनों से संपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात श्री दिनेश राय मुनमुन सीलादेही, नंदौरा, बघराज, हरहरपुर, कटंगी, बम्हनी, गोपालगंज, आमाकोला, चांवडी, खमरिया, थरेली, गोवरबेली, मोहगांव, ऐरपा, कातलवोडी, फुलारा, पीपरडाही, कोहका, सुकरी, करहैया, जमुनिया, कारीरात, लखनवाड़ा एवं ग्राम बम्होडी पहुंचकर आमजनों से संपर्क मिले तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।


जनसंपर्क अभियान के दौरान दिनेश राय मुनमुन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस चुनाव की महत्ता को समझे यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है यह चुनाव आपके क्षेत्र के विकास की प्राथमिकताओं को पूर्ण करने के साथ एक राष्ट्रवादी विचारधारा को जीत दिलाने का चुनाव है। केवल जीत नहीं यह जीत उतनी बड़ी होना चाहिये जितना आप मुझे पिछले दस वर्षो से स्नेह दे रहे है आपका आर्शीवाद ही मेरी ताकत है। श्री राय ने कहा कि मैने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया सभी के काम करना मेरी प्राथमिकता रही है और हमेशा रहेगी। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कहते है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो भी कल्याणकारी योजना बनाती है उससे सभी वर्ग को लाभ होता है भाजपा ने विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिये सभी वर्ग के लिये कल्याणकारी योजनाएँ बनायी और विकास के ऐसे कार्य किये जिनसे आम जनता के जीवन में बदलाव आ सके और भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार आम जनता की खुशहाली के लिये निरंतर कार्य कर रही है देश तेजी से बदल रहा है। जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत श्री राय गोपालगंज में कमल अवधिया के निवास मे आयोजित चौका कार्यक्रम शामिल हुए। तथा ग्राम मातृधाम मंदिर मे आपने माता त्रिपुरसुंदरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इनकी रही उपस्थिती


इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र टांक, श्रीमती उर्मिला उइके जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, अनिल बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनवाड़ा, दिलीप बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, अभिषेक दुबे नगर मंडल अध्यक्ष, हरिशंकर साहू सरपंच, घनश्याम सराठे, नरेन्द्र ठाकुर, नितेन्द्र गुड्डू बघेल, राजेश अवधिया, अजय पांडे, बि_ल पटेल, रविशंकर पाल, बेनीराम चंद्रवंशी मंडल महामंत्री, अखिलेश खेडीकर, रामदयाल चंद्रवंशी, मुनिया टांक, संतोष विश्वकर्मा, अनीता राठौर, राजा चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, लाखन चंद्रवंशी, मनीष मोनू मिश्रा, संकेत विक्की शिवहरे, पवन डहेरिया, अंकित चंद्रवंशी, अंकित दुबे, कैलाश चंद्रवंशी, देराम चंद्रवंशी, गोविंद परते, गंगाराम चंद्रवंशी, बलराम चंद्रवंशी, संदीप चंद्रवंशी, विनोद यादव, संदीप सनोडिया, धानसिह सनोडिया, सुमित पुसारी, पीजी गोस्वामी, रितेश सूर्यवंशी, शरद सूर्यवंशी, चेतराम सनोडिया, श्रीराम सनोडिया, नितेश सूर्यवंशी, अशोक सगोठिया, जगत सनोडिया, राज सूर्यवंशी, दिनेश चौधरी, रोहित, अनिल बंदेवार, राजेश सोनी, रज्जाक खान, गेंदलाल सनोडिया, नीलेश नागवंशी, झनकलाल सनोडिया, राज पटेल, सतीश दुबे, मोंटी तिवारी जी, भागचंद परते, जगन्नाथ सनोडिया, मंगल ठाकरे, श्रीमती रुकमणी सनोडिया, रानी बघेल, शारदा कश्यप, मनीष बघेल, श्याम ब्रम्हवंशी, संदीप साहू, अजय साहू, अनकलाल उइके, राजकुमार पंचेश्वर, दिलीप गोस्वामी, मनोज गोयल, दुलीचंद सनोडिया, विनोद बरमुर्जर, सुरेन्द्र शेरु माल्या, देवेन्द्र बघेल उपसरपंच, विनोद सनोडिया, बलदेव सनोडिया, रोहित सनोडिया, बंसीलाल सनोडिया, गजेन्द्र बढमुर्जर, नमन साहू, रोहित कुमार शालू जैन, असलम मिर्जा, मुकेश चंदेल, घनश्याम बघेल, अखिलेश राय, जितेन्द्र सूर्यवंशी, रंजीत राय, नेमी सनोडिया, धनीराम पंचेश्वर, फकीर चंद यादव, बालचंद यादव, बलराम सनोडिया, मनसुख यादव, इंद्रलाल यादव, सोनू सनोडिया, चिंतामन पंचेश्वर, झीना चक्रवर्ती, ढुम्मन सनोडिया, दुर्गेश सनोडिया, राकेश नागेश, राजू सक्सेना, बब्लू नागोत्रा, धनंजय सनोडिया, किशन सनोडिया, नीतेश सनोडिया, महेश सनोडिया, रीतेश ठाकरे, निरंजन डहेरिया, उमेश सनोडिया, दिलीप सनोडिया, हेमंत सनोडिया, अनिल बंदेवार, गोलू बंदेवार, धर्मेन्द्र सनोडिया, बंटी सनोडिया, राम सनोडिया, अमर सिंह सनोडिया, महेश सनोडिया, राजकुमार सनोडिया, मितेश सनोडिया, राधेश्याम बघेल, संजय बघेल, अमन बघेल, सुरेश बघेल, शिवशंकर बघेल, सुनील सनोडिया, राकेश सनोडिया, अंजू शर्मा, मुन्ना महाराज, सतीश सनोडिया, दुर्गा सनोडिया सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!