सिवनी यशो:- आज सोमवार, 16 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जूनापानी हनुमान मंदिर पूजन-अर्चन कर जनसंपर्क अभियान आरंभ करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम हनुमान मंदिर जूनापानी मे पवनपुत्र श्री हनुमान जी के दर्शन व पूजन के उपरांत जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए प्रात: 10:00 बजे ग्राम पांडीवाडा पहुंचेंगे। इसके पश्चात श्री दिनेश राय मुनमुन 10:20 बजे गंगाढाना, 10:40 बजे भटमतरा, 11:00 बजे दानीमेटा, 11:20 बजे बकौडासिवनी, 11:40 बजे बरसला, 12:00 बजे नंदौरा, 12:20 बजे बखारी, 12:40 बजे गुढ़ी, 01:00 बजे चारगांव, 01:20 बजे जरौंदा, 01:40 बजे समनापुर, 02:00 बजे रामगढ़, 02:40 बजे केवलारी, 03:00 बजे बंदरिया, 03:20 बजे लकवाह, 03:40 बजे दरबई, 04:00 बजे तुलफरैय्यत, 04:20 बजे खैरनरा, 04:40 बजे पीपरढाना, 05:00 बजे बीजादेवरी, 05:20 बजे माहुलपानी, 05:40 बजे बबैया, 06:00 बजे गोरखपुर, 06:20 बजे ढटई 06:40 बजे सुकरी, 07:00 बजे ग्राम घुंघसा पहुंचेंगे तथा ग्रामीणों से मिलकर कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.