सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी के निर्देशानुसार जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस महकमें को दिये गये निर्देश से जुँआ सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये गत 15 अक्टूबर को मुखबिर के आधार पर भैरोगंज क्षेत्र तथा मुंगवानी रोड जुँआ खेलने वालो पर थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी द्वारा टीम गाठित कर घेराबंदी कर तीन अलग अलग जुआ फड़ म छापामार कार्यवाही करते हुये 7200 रूपये जप्त किये गये।
जानकारी अनुसार नहर रोड भैरोगंज सिवनी के जुँआ फड़ पर छापामार कार्यवाही करते हुये चार जुआडिय़ों से 6300 रूपये तथा 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये तथा चारों
नहर रोड भैरोगंज सिवनी में छापामार कर तीन जुआडिय़ों के पास से 4100 रूपये और 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये ।
तीसरे स्थान मुंगवानी रोड शमशान घाट के पीछे सिवनी जुँआ खेल रहे तीन आरोपियों के पास 7200 रूपये तथा ताश के पत्ते जप्त किये गये ।
छापामार कार्यवाही में निरी.सतीश तिवारी, प्र. आर. 406 रामअवतार डेहरिया, प्र. आर. 93 कमलेश बागड़े, प्र. आर. संदीप दिक्षित, आर. 262 नीतेश राजपूत, आर. 134 अमित रघुवंशी, आर. 518 अंकित देशमुख, आर. 749 राजेन्द्र राजपूत, आर. 289 रत्नेश, आर. 605 मनोज हरिनखेडे, आर. 574 राजू भलावी, आर. 515 गुलाब, आर. 247 इरफान शामिल थे ।





