WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

इजराइल से लौटे भारतीय नागरिकों की केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने की अगवानी

मंडला यशो-. केंद्र की मोदी सरकार ने 11 दिन पूर्व ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत कीए ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से भारतीय नागरिकों को लेकर छटवा निजि विमान नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। युद्ध के बीच इजराइल से भारत आए नागरिकों का केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अगवानी कर उनसे आत्मीय संवाद किया। गौरतलब है कि इसराइल और हमास के बीच युद्ध के मद्दे नजर भारतीय नागरिक वापस आने की इच्छा भारत सरकार से जताई थी लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों को सकुशल देश वापस लाने का निर्णय लिया। अभी तक 1500 से अधिक भारतीय नागरिक वापस लाए जा चुके हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!