छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आपकी सेवा करना ही मेरा धर्म है – दिनेश राय

ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क

आपकी सेवा करना ही मेरा धर्म है - दिनेश राय - Seoni News

सिवनी यशो:- आज भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक व्यक्ति को सुखी और समृृृृद्ध बनाने के लिये कृत संकल्पित है। हम नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते है और उसी मंशा के अनुरूप मै आपके बीच में पिछले दस वर्षो से आपके विधायक के रूप में काम कर रहा हॅू आपने मेरे काम करने के तरीके को देखा है मेरे पास जो भी आया मैने उसकी मदद की मैने इस बात का भेदभाव भी नहीं किया कि कौन किस राजनैतिक दल का है, किस समाज का है हमारा काम एक प्रतिनिधि के रूप में सभी की मदद करने के लिये रहता है परंतु अब चुनाव के समय कांग्रेस के लोग जनता के बीच मेरे बारे में भ्रामक बाते कर रहे है यह चुनाव के समय ही आते है जबकि मै आपके बीच हमेशा रहता हूँ आपकी सेवा करना ही मेरा धर्म है। इस आशय की बात सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन अपने विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान विभिन्न ग्रामों में आमजनों के बीच कही ।
आज सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने सांसद डा. ढालसिंह बिसेन एवं भाजपा पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ प्रात: 10:30 बजे ग्राम चंदेनी से सघंन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर ग्राम जोगीवाडा, साल्हेगढ, जामुनपानी, पिंडरई, बंजर, अंधियारी, खटकर, लुडगी, सागर, ढुलबजा, भारतेंदु, सिरकापार, भौरगढ, भेंडकी, दल्लेटोला, देवतामऊं, दिघौरी एवं समुंदराजा ग्राम पहुंचकर मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आमजनों को संबोधित करते हुए श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मैने गाँव गाँव कैम्प लगवाकर आँखों का इलाज कराया, कोरोना काल में अपने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान कराने के लिये तन मन धन दिया। यह कांग्रेसी अपने-अपने घरों के अंदर बैठे रहे। उस भयावह स्थिती में अनेक अज्ञात लोग दिवंगत हुए जिनका विधिवत सनातन धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया जिसका कांग्रेसी निर्लज्जता पूर्ण तरीके से मजाक उड़ा रहे है ।

आपकी सेवा करना ही मेरा धर्म है - दिनेश राय - Seoni News
दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग सत्ता प्राप्त कर विकास की योजनाओं में बंदरबाँट करते है गरीबो के हितो से जुड़ी योजनाओं पर डाका डालते है। मैं सनातन धर्म पर विश्वास करता हूँ उसकी परंपरा के अनुसार जीवन जीता हूँ प्रत्येक मानव में ईश्वर के दर्शन करता हूँ और उसकी सेवा को सौभाग्य मानता हूँ और क्षेत्र की जनता को धर्म के माध्यम से अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो इसके लिये हमेशा धार्मिक आयोजनो मे सहयोगी रहा हूँ सनातन धर्म विश्व का सबसे श्रेष्ठ धर्म है इसकी महत्ता के लिये पिछले दिनों श्रीराम कथा का आयोजन कराया था जिसमें अनेक दुर्जन शक्तियाँ विघ्न उत्पन्न कर रही थी पर मेरे साथ भगवान और आप थे। जिससे आयोजन सफल रहा। इसके साथ ही श्री राय ने सभी से क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिये भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान दिनेश राय मुनमुन जी ने सभी के समुंदराजा मे भगवान समुंदराजा के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं जनसंपर्क अभियान अंतर्गत ग्राम-ग्राम प्रवेश पर ग्रामीण बंधुओं द्वारा क्लश लेकर भव्य आगवानी की जाकर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button