WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सनातन विरोधी और सनातन की पक्षधर : समाज में दो विचारधाराएँ सक्रिय है- आनंद शर्मा

भाजपा ने विकास और आमजनता के कल्याण के काम किये है

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के कार्य किये है वह आम जनता को स्पष्ट रूप से दिखाई देते है और विकास के मायने समझ आते है । कांग्रेस के समय में ग्रामीण क्ष्ेत्रों में पक्की सडको की कल्पना नहीं की जा सकती थी । कांग्रेस के समय में जो पगडंडियाँ थी वे आज प्रधानमंत्री सड़क के माध्यम से डमरीकृत सड़को में परिवर्तित हो गयी है । मुख्य सड़के टू लेन और फोरलेन में बदल गयी है । शिक्षा के लिये गाँव गाँव में स्कूल, आंगनबाड़ी है । स्वास्थ्य की सुविधाओं का विस्तार, गरीबो को पक्के मकान, हर खेत को पानी पहुँचाने का अभियान प्रगति पर है । हर घर तक शुद्ध पेयजल पहँचाने की योजना पूरे देश के साथ सिवनी जिले में भी युद्ध स्तर पर चल रही है । हर व्यक्ति को बेहतर सुविधाएँ देने की चिंता हो रही है । हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव भाजपा की प्रदेश और केन्द्र की सरकार ने किये है कांग्रेस ने भी लंबे समय तक सत्ता पर काबिज रही परंतु विकास की ऐसी गति नहीं रही । कांग्रेस ने देश की जनता को सुविधाएँ देने के बारे कभी ईमानदारी से चिंता ही नहीं की । वह जनता को केवल सत्ता के शीर्ष तक पहुँचाने वाला केवल वोटर मानती रही उसकी आमजनता के प्रति कोई संवेदनशीलता ही नहीं रही ।
इस विचार भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में के माध्यम से व्यक्त करते हुये कहा कि सिवनी जिला मुख्यालय के बारे में ही विचार किया जाये तो आसानी से समझ आ जायेगा कि जिला मुख्यालय के मध्य में स्थित ऐतिहासिक दलसागर तालाब की कांग्रेस के समय कितनी दुर्दशा थी । ईमानदारी से कहा जायेतो शर्मनाक स्थिती थी । शहर के मध्य में स्थित तालाब एक सार्वजनिक शौचालय के रूप में उपयोग होता था और संभ्रांत समाज इस स्थिती से शर्मसार होता था । यह एक छोटी सी बात है परंतु इसी प्रकार की स्थिती पूरे देश में थी । आज ऐसी शर्मसार बाली स्थिती को भाजपा ने दूर करने में सफलता पायी है और गरीब परिवारो को भी सम्मान की जिंदगी दी ।
श्री शर्मा ने अपने विचारों को आगे बढाते हुये कहा है भाजपा की सरकारों ने जहाँ आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुँचाया है वहीं हर क्षेत्र में विकास के क्रांतिकारी काम किये है । आज देश के किसी भी कोने से घोटालो के समाचार नहीं आते कांग्रेस के समय हर दिन घोटालो की खबरों से अखबार भरे रहते थे । कांग्रेस के समय सरकारी खजानों में सत्ता के माध्यम से डाका डालने का काम होता था । अब वही धन जनता की बेहतरी के लिये खर्च हो रहा तो बदलाव भी दिख रहा है और देश का दुनिया में सम्मान बढ़ा है ।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में देश में दो विचारधाराएँ काम कर ही है एक राष्ट्र को सम्मान दिलाने, देश की जनता को खुशहाल बनाने वाली राष्ट्र और पूरी दुलिया में राष्ट्र की श्रेष्ठा को स्थापित करने के भाव से पूरी तरह समर्पित है और एक विचारधारा के लोग राष्ट्र को लूटना चाहते है । राष्ट्र का विदेश की धरती की ध्ररती पर जाकर अपमान करते है हमारी सनातन संस्कृति के विरोध में काम करने की विचारधार है । जनता को ऐसी सज्जन शक्ति और दुर्जन शक्ति को पहचानना चाहिये

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!