छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने निुयक्त किये संयोजक

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, जिला चुनाव संयोजक वेदसिंह ठाकुर एवं सिवनी विधायक तथा भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन की सहमति से चुनावी व्यवस्था की दृष्टि चुनाव प्रबंध समिति ने मंडल संयोजको की नियुक्ति की है जो- इस प्रकार है सिवनी नगर दक्षिण मंडल में नरेन्द्र गुड्डू ठाकुर, सिवनी उत्तर मंडल नरेन्द्र टांक, लखनवाड़ा मंडल नितेन्द्र बघेल, करकोटी मंडल हेमंत टेमरे, चमारी मंडल मेहताब सिंह ठाकुर, बीजादेवरी मंडल में रामदयाल सिंह ठाकुर, एवं मुंगवानी मंडल में सुरेश सनोडिया को मंडल संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है ।
जिला भाजपा ने समस्त नियुक्त मंडल संयोजको से शुभकामना सहित विश्वास जताया है कि विधानसभा चुनाव में उनके संयोजकत्व में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिये वे पूरी क्षमता तथा समंवय से कार्य करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button