छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

26 कैमरे में नहीं आई बाघ की फोटो, बाघ को पकडऩे वन विभाग लगा रहा पूरी हिकमत

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के खवासा वन परिक्षेत्र अंतर्गत 1 महिला पर बाघ ने हमला कर दिया था। इसके कारण उसकी मौत हो गई थी। वहीं हमलावर बाघ की लोकेशन जानने जंगल व राजस्व क्षेत्र में 26 कैमरे लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, बीते आठ नवंबर को खवासा वन परिक्षेत्र की सांवरीठ जंगल से लगे खेत में महिला का शिकार करने वाले बाघ की तलाश के लिए वन अमले ने जंगल व राजस्व क्षेत्र में 26 कैमरे लगाएं हैं।

26 कैमरे में नहीं आई बाघ की फोटो, बाघ को पकडऩे वन विभाग लगा रहा पूरी हिकमत - Seoni News
अब तक किसी भी कैमरों में बाघ कैद नहीं हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैमरे में बाघ की फोटो नहीं आई है। चुनाव में ड्यूटी नहीं लगने से शेष बचे चार-छह वन कर्मचारियों से दिन रात बाघ की सर्चिंग का काम कराया जा रहा है।
लगाए गए 26 कैमरों में बाघ की फोटो नहीं आई। कुछ दिनों से बाघ ने मवेशी या अन्य पर हमला भी नहीं किया। इससे विभाग के अधिकारी संभावना व्यक्त कर रहे है कि बाघ क्षेत्र से दूर चला गया है। फिर भी वन अमला लगातार बाघ की सर्चिंग कर रहा है। साथ ही गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।पिछले सप्ताह मंगलवार को भोपाल वन विभाग वाइल्ड लाइफ के एपीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने कुरई – खवासा क्षेत्र में जिन स्थानों पर बाघ ने आम लोगों पर हमला किया था उनका जिले के वन अधिकारियों के साथ जायजा लिया था। इस दौरान एपीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने वन अधिकारियों को प्रोटोकाल के अनुसार बाघ के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में सुबह व शाम के अलग-अलग गश्ती दल बनाकर गश्ती करने के साथ ही लोगों को सतर्क करने मुनादी कराने, जंगल में कैमरे से वन्यजीवों के मूवमेंट पर निगरानी करने के निर्देश दिए थे।एपीसीसीएफ ने रमपुरी, मोहगांव, बिछुआ क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ ही ग्रामीणों से चर्चा भी की थी। उन्होंने जंगल के अलावा इससे लगे राजस्व क्षेत्रों में कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में सुदेश महिवाल डीएफओ, दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी का कहना है कि चुनाव ड्यूटी पर जाने से शेष बचे वन अमले से दिन रात बाघ की सर्चिंग कराई जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button