WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनी

सूर्य मंदिर प्रांगण मे 26 को विशाल मढई का आयोजन

अहीरी नृत्य की प्रस्तुति देने वाले यदुवंशियो का समिति करेगी सम्मान

सिवनी यशो:- विविध पर्वो के प्रतीक वाले इस भारत की भूमि पर दीपावली पर्व के दूसरे दिन ही मढई मेले का आयोजन प्रारंभ हो जाता है जो कार्तिक माह की पूर्णिमा तक अनवरत चलता रहता है। कभी कही तो कभी मढई मेले आयोजित होते रहते है जिसमे व्यापारिक वंधुओ सहित आम लोगो के अलावा इन मढई मे प्राचीनकाल से चली आ रही यदुवंशियो भाईयो द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली अहीरी न्त्य कला विशेष आकर्षण का केन्द्र रहती है जिसका सम्मान आज भी किया जा रहा है इसी कडी मे आगामी 26 नवंबर दिन रविवार को नगरीय क्षेत्र के टैगोर वार्ड स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर पांगण मे सूर्य मंदिर समिति द्वारा विशाल मढई का आयोजन किया गया है।
आयोजन समिति द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस मढ़ई मे अनेक व्यापारिक बंधुओ द्वारा अपनी अपनी दुकाने तो लगाये जायेगी ही डीईओ आफिस के पास निवासरत नारायण नंदा के निवास से माता चंडी को अहीरी नृत्य करते हुए यदुवंशी भाईयो द्वारा दोपहर 4 बजे से निकलकर भ्रमण करते हुए शाम 5 बजे सूर्य मंदिर प्रांगण मे पहुंचेगे जहां पर इनके द्वारा लेकर लायी जाने वाली माता चंडी का विश्ेाष पूजन अर्चन किया जायेगा तथा प्रसादी आदि का वितरण किया जायेगा एवं आयोजन समिति द्वारा अहीरी नृत्य की प्रस्तुति देने वाले समस्त यदुवंशियो भाईयो के समूहो का स मान करते हुए शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया जायेगा।
उल्लेखनीय होगा कि सूर्य मंदिर का जीर्णोद्वार करने के बाद आयोजन समिति द्वारा जव से सूयमंदिर प्रांगण मे प्रतिवर्ष इस तरह की मढई का आयोजन किया जा रहा है प्रतिवर्ष मढई विशाल रूप लेते आ रही है जिसमे सैकडो की संख्या मे अलग अलग प्रतिष्ठानो के व्यापारिक बंधुओ सहित बच्चो के मनोरंजन के लिए विशेष झूले वाले इस मढई मे पहुंचते है एवं बच्चो का भरपूर मनोरंजन करवाते है इस मढई मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील संतोष अग्रवाल बाहुबलि होटल सहित रोहित साहू, नारायण नंदा, सुभाष यादव, वंटी नंदा, अभिषेक बघेल, दुर्गेश मसराम, दीपक साहू पिन्टू, नंदा, सूरज यादव, शंकर अहाके मनोज भलावी अमित यादव, मोहित बघेल सहित आदि अनेक लोगो द्वारा की अपील की गयी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!