छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सत्य साईं बाबा का जन्मदिन मनाया गया

सिवनी यशो:-भगवान् श्री सत्य साई बाबा का 98 वां जन्मदिन श्री सत्य साई सेवा समिति कान्हीवाडा द्वारा गोद लिए ग्राम चुटका में बड़े हीं हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में शिव गौतम सह प्रान्ताध्यक्ष म प्र,जिला बालाघाट सेवा प्रभारी पी डी पटले, ए हरिनखेडे,, सिवनी जिला संयोजक सी के बेलिया एवं आसपास की समिति से सभी साईं भक्त और बाल विकास बच्चों के साथ बाल विकास गुरु बहुतायत में उपस्थित थे कार्यक्रम में बाबा के संदेश के साथ बच्चों के शिक्षाप्रद मनोरंजक एवं आकर्षक झलकियाँ प्रस्तुत की गई। ज्ञातव्य हो कि भगवान् श्री सत्य साई बाबा के जन्मोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत 17 नवम्बर से प्रतिदिन सभी समितियों में नगर संकीर्तन, साई पालकी यात्रा और साई बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button