WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

आपसी विवाद में पिस्टल से फायरिंग, एक गिरफ्तार

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय स्थित केवटी वार्ड में 13 दिसंबर 23 की दोपहर के समय असामाजिक तत्वों के बीच आपसी विवाद के दौरान दोनों  पक्षों के बीच पहले  हाथापाई की गई और फिर पिस्टल से फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने गुरूवार को घटना के आरोपित कमल बेन के घर पर दबिश देकर एक पिस्टल व कारतूस के दो खाली खोखे बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार आरोपितों की पुलिस तलाश की जा रही है।

कोतवाली से प्राप्त जानकारी अनुसार  बीते दिवस 13 दिसंबर 23 की दोपहर लगभग 3 बजे थाने पर सूचना मिली कि केवटी मोहल्ले में गुंडा-बदमाशों द्वारा आपस में झगडते हुए एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग की गई एवं हाथापाई की गई। जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां पाया गया कि आरोपित अजीत (29) पुत्र अनिल उपाध्याय निवासी राजपूत कालोनी, कमल(38) पुत्र संतोष बेन निवासी अंबेडकर वार्ड , निखिल उर्फ कृष्ण कुमार (25) पुत्र चितरंजन कौशिक निवासी मानेगांव ,रिप्पू उर्फ रिपुसूदन पुत्र सदारीलाल नागेश निवासी ग्राम देवरीकला थाना छपारा के द्वारा केवटी मोहल्ले में आपसी रंजिश के कारण दानिश खान एवं विलाल खान के उपर फायरिंग एवं हाथापाई की गई। घटनास्थल पर पुलिस को कारतूस के दो खाली खोखे मिले जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध धारा 294,323,307, 506, 34के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी तथा फरार आरोपितों को पकडने के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को आरोपित कमल (38) पुत्र सतोष बेन निवासी अम्बेडकर वार्ड को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जहां से न्यायालय के आदेश उपरांत आरोपित को जेल भेज दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!