WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ऐसा होगा मोहन सरकार का मंत्री मंडल

सिवनी यशो:-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पहले मंत्रिमंडल का आज मंगलवार को विस्तार हो सकता है । जानकारी के अनुसार राजभवन में मंत्री मंडल की शपथ के लिये तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी है । राजनैतिक गलियारों से प्राप्त हो जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम 05 बजे मोहन मंत्री मंडल में शामिल होन वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन हो सकता है । यहाँ बता दें कि महामहिम 19 को गुजरात से वापिस होने वाले थे परंतु वे 18 को ही वापिस भोपाल पहुँच गये । यहाँ बता दे कि मोहन यादव मंत्रीमंडल की कवायद दिल्ली में रविवार को पूरी हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रदेश से गए नामों पर विचार मंथन किया गया। सोमवार को एक बार फिर संगठन के साथ एक और बैठक हुई इसमें भी नामों पर मुहर लगेगी। दूसरी तरफ राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल गठन पर उनसे भी चर्चा की जा सकती है।

दिग्गज नेताओं ने मंत्रिमंडल में रहने के लिए दी सहमति

रविवार रात को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर देर रात तक बैठक चली। इसमे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया, विधायक प्रहलाद पटेल और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल थे। रविवार रात की बैठक में पूर्व सीएम चौहान को नहीं बुलाया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के वरिष्ठ नेताओं में कैलाश विजयवर्गीय के साथ प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह और गोपाल भार्गव को भी जगह देने पर विचार चल रहा है। पहली बार में संभवत 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल से बात की है। उन्होंने मंत्रिमंडल में रहने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। संभावना है कि पार्टी नए चेहरों को भी कैबिनेट में जगह दे। उम्मीद जताई जा रही है । शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को हो सकता है। क्योंकि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। वे पहले मंगलवार सुबह 11 बजे राजधानी आने वाले थे, लेकिन अब वे सोमवार की शाम 4 बजे ही भोपाल आ जाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!