सिवनीमध्यप्रदेश

छींदा चौकी प्रभारी प्रमोद भारद्वाज को भावभीनी विदाई, उप निरीक्षक संजीव मिश्रा ने संभाला प्रभार

एसडीओपी आशीष भराडे की मौजूदगी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

छींदा चौकी प्रभारी प्रमोद भारद्वाज को विदाई, उप निरीक्षक संजीव मिश्रा ने संभाला प्रभार

केवलारी/छींदा यशो :- पुलिस चौकी छींदा के प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद भारद्वाज के स्थानांतरण पर मंगलवार को पुलिस चौकी परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों ने श्री भारद्वाज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

वहीं उनके स्थान पर नियुक्त उप निरीक्षक संजीव मिश्रा ने पुलिस चौकी छींदा का कार्यभार ग्रहण किया।

छींदा पुलिस चौकी में विदाई समारोह के दौरान पूर्व चौकी प्रभारी प्रमोद भारद्वाज और नवागत प्रभारी संजीव मिश्रा।
छींदा पुलिस चौकी में आयोजित विदाई समारोह में पूर्व चौकी प्रभारी प्रमोद भारद्वाज का सम्मान किया गया तथा उप निरीक्षक संजीव मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया।

समारोह में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) केवलारी आशीष भराडे, थाना प्रभारी केवलारी प्रीतम सिंह तिलगाम, नवागत चौकी प्रभारी संजीव मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजा बाबू शर्मा, आरक्षक गुलाब कुमरे, प्रमिला ककोडिया, प्रखर सिरोहिया सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों में प्रदीप राय, कुंजबिहारी राय, रामकुमार राय, बंसोडीलाल शिवेदी, निरंजन झारिया, सुखराम, अजय राय, सरपंच कलीम खान, कुंवरचंद मोरिया, सुरेश राय, तुका झारिया, तालिब मंसूरी और सादिक मंसूरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओपी आशीष भराडे, थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप राय ने उप निरीक्षक प्रमोद भारद्वाज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं बेहतर पुलिसिंग की प्रशंसा की। सभी ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रमोद भारद्वाज का स्थानांतरण सिवनी किया गया है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक संजीव मिश्रा को पुलिस चौकी छींदा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत करते हुए बेहतर कानून व्यवस्था और जनसहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें:-

“जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

EXCLUSIVE | 322 पदों की मल्टीटास्क भर्ती में ‘मल्टीपल गेम’ का संदेह! चयन, तैनाती, वेतन और सरकारी भुगतान की पूरी व्यवस्था जांच के घेरे में

8 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों-आदिवासियों और युवाओं के मुद्दे उठाए

“डेंगू के खिलाफ मैदान में उतरी टीम, 62 घर खंगाले-4 में मिले मच्छर के लार्वा”

बकरा चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, 13 बकरों की चोरी का हुआ खुलासा

https://ddnews.gov.in/lawyers-from-across-the-country-submit-memorandum-to-delhi-police-commissioner-demanding-a-halt-to-the-proposed-march-to-the-pms-residence/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button