WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

पुलिस ने चोरी गये ट्रेक्टर ट्राली सहित उसमें भरी हुई मक्के की फसल की रकम जप्त की

सिवनी यशो:- जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंडारपुर से मक्के से भरा हुआ ट्रेक्टर ट्राली चोरी हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा पकडऩे में सफलता हासिल की गई है। दो दिनों में ही पुलिस ने चोरी गये ट्रेक्टर ट्राली सहित उसमें भरी हुई मक्के की फसल की रकम जप्त की है।
लखनवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भंडारपुर निवासी मंगल सनोडिया ने बीते 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 13 दिसंबर की रात्रि में लगभग 11 बजे उसने अपने ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 22 एबी 8775 ट्राली में मक्का भरकर बेचने के लिए लल्लू सनोडिया की बाड़ी में खड़ा किया था, लेकिन 14 दिसंबर की सुबह जब वह चौरई मंडी जाने के लिए ट्रेक्टर ले जाने पहुंचा तो वहां से ट्रेक्टर गायब था। आसपास गांव के लोगों व सिवनी मंडी तथा चौरई मंडी सहित अन्य स्थानों पर पता करने पर कोई पता नहीं चला, तो उसने इसकी सूचना थाने में दी।
लखनवाड़ा पुलिस द्वारा घटना में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दो टीम गठित की गई, जिसमें प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद भरद्वाज, सहायक उपनिरीक्ष योगेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश मात्रे, आरक्षक योगेन्द्र चौहान, संतोष उइके एवं दूसरी टीम में सहायक उपनिरीक्षक नानकराम, प्रआर. राजा बाबू, ललित शर्मा को लेकर तलाश प्रारंभ की गई। ग्राम कारीरात, भंडारपुर, चावड़ी में तलाश की गई।
इसी दौरान 15 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर इंदर सनोडिया के खेत चंावड़ी रोड भंडारपुर से लल्लू उर्फ सुनील पिता परसराम सनोडिया 43 वर्ष जो कि भंडारपुर से चावड़ी की तरफ बिना नंबर का ट्रेक्टर लेकर आ रहा था, जिसे रोककर चैक करने पर चोरी ट्रेक्टर का इंजन नंबर, चैचिंस नंबर का मिलान किया गया, तो धारा 379 का मशरूका पाया गया। ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 22 एबी 8775 एक ट्रक्टर ट्राली एवं बेचे हुए मक्का की रकम 68,300 रूपये कुल 368300 रूपये जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में गठित टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!