WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

चोर के पास से चोरी की मोटर सायकलों का मिला जखीरा

छिंदवाड़ा, मंडला सहित अन्य जिलों से चुराई है मोटर सायकलें

छपारा यशो:- गत 24 जून को छपारा थाना क्षेत्र के लकवाह नामक गांव में एक व्यक्ति की मोटर साईकिल चोरी होगयी थी । पीडित व्यक्ति अपनी मांँ के साथ छपारा थाने पहुँचा और उसने मोटर सायकल चोरी होनी रिपोर्ट दर्ज करायी । रिपोर्ट दर्ज कराने पश्चात वह वापस जा रहा था तभी उसे छपारा बस स्टैण्ड में उसकी मोटर सायकल एक व्यक्ति के पास दिखी उसने उक्त व्यक्ति से अपनी मोटर सायकल तो छीनी ही जिसके पास मोटर सायकल थी उसे अन्य व्यक्तियों के सहयोग से थाने घसीटकर लाया गया । थाने में जब उससे पूंछताछ प्रारंभ हुई तो उस व्यक्ति के पास चोरी की मोटर सायकलों को जखीरा बरामद हुआ । जो उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी । पुलिस ने उसके पश्चात उससे सारे राज उगलवा लिये ओर मोटर सायकलों सहित अन्य सथियों को अपने कब्जे में ले लिया । जानकारी के अनुसार अभी तक आरोपियों के साथ चोरी की चौदह मोटर साइकिल जप्त की गई वही आगे भी मिलने की संभावना है।
उक्त मामले पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपूर्व भलावी एस डी ओ पी लखनादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी व्दारा जिले मे हो रही चोरियो के संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था ।

उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए छपारा थाना पुलिस ने टीम बना कर आदेगांव थाना क्षेत्र के मढ़ी ग्राम निवासी पंकज पटेल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने अन्य साथी अभिषेक भलावी, गोविन्द परते, लक्ष्मण पटेल, राजा पटेल एवं सत्यम के साथ छपारा, बंडोल, आदेगाँव, अमरवाडा जिला छिन्दवाडा एवं नैनपुर जिला मण्डला से कुल 14 मोटर सायकिले चोरी करना कबूल किया। उपरोक्त आरोपियो से कुल 14 मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तार की गई है।

जप्ती की उक्त वाहन में मोटर साईकिल क्रमांक MP 28 ZG 9314, मोटर सायकल क्रमांक MP 22 MN 9234,मोटर सायकल क्रमांक MP 22 MN 9855, मोटर सायकल क्रमांक MP 22MP 0825, मोटर सायकल क्रमांक MP 22ZC4414, मोटर सायकल क्रमांक MP22MP5761, मोटर सायकल क्रमांक MP22MN4865, मोटर सायकल क्रमांक MP22MN7644,मोटर सायकल क्रमांक MP22MG9749, मोटर सायकल क्रमांक MP20MP0201,मोटर सायकल क्रमांक MP28NC0362, मोटर सायकल क्रमांक MP20MB5653, मोटर सायकल क्रमांक MP51MC6552,मोटर सायकल क्रमांक MP51NH1169 कुल14 मोटर सायकल जिनकी कीमत लगभग 6लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों में  पंकज पटेल पिता रामकरन पटेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम मढी थाना आदेगाँव जिला सिवनी म.प्र. हाल आलोक श्रीवास्तव का मकान लखनादौन,अभिषेक भलावी पिता गुरूप्रसाद भलावी उम्र 19वर्ष निवासी ग्राम मढी थाना थाना आदेगांव जिला सिवनी,  गोविन्द परते पिता शेवदीन परते उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बाम्हनवाडा थाना घंसौर जिला सिवनी, लक्ष्मण पटेल पिता राजाराम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आदेगाँव, नीरज वर्मा पिता हरिदयाल वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खुर्सीपार थाना छपारा जिला सिवनी, राजा पटेल पिता तामसिंह पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जलतरा चौकी पिण्डरई थाना नैनपुर जिला मण्डला,वहीं सत्यम पटेल निवासी ग्राम बाम्हनवाडा यह आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है।

सराहनीय कार्य :- 

निरीक्षक सौरभ पटेल, उपनिरी मुकेश डेहरिया, सउनि भुजबल सिंह प्रजापति, मुकेश उपाध्याय, सउनि देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल सिवनी), प्रआर जयसिंह बघेल, जयेन्द्र बघेल आरक्षक आशीष चौहान रवि बहेटवार, गजेन्द्र समरिते, रामरनेश कैथवास, अकलेश डहरवाल।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!