छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

महा आरती में उमड़ा विशाल जनसमूह, लगाए माता के जयकारे के नारे

महा आरती में उमड़ा विशाल जनसमूह, लगाए माता के जयकारे के नारेबरघाट यशो:- जयदुर्गे महादुर्गे , जय माता दी साथ नगर मे देवी प्रतिमाओं की विदाई हुई। पारंपरिक पर्वो में दशहरा बड़े ही धूम-धाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया। मंगलवार को दशहरा के दिन प्रतिवर्ष की तरह परंपरा अनुसार रात मे राममंदिर प्रांगण मे महाआरती के बाद स्थानीय जलाशय में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम देर रात से बुधवार की सुबह तक जारी रहा। दुर्गा मंडपों के पंडाल को उत्सव के दौरान हर संभव मदद कर नगर के सभी आयोजन में एकरुपता लाने का नगर परिषद ने हर संभव प्रयास किया। सभी दुर्गा पूजा समिति द्वारा नगर की सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम मंदिर के सामने महाआरती की। नगर के चारों ओर से देवी प्रतिमाएं राम मंदिर के सामने चल समारोह के पूर्व महाआरती के लिए एकत्रित्र हुई जहां रात में 8 बजे सभी मंडपों के अध्यक्ष को मंच में बुलाकर सामूहिक रुप से महाआरती की गई। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, नगर के गणमान्य नागरिक व हजारों की संख्या मे श्रद्धालुगण स्थित रहे। प्रशासन का चला डंडा - नवरात्र पर्व के दौरान आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा दुर्गा मंडपों पर पाबंदियों लगाई गई थी, रात 10:00 के बाद किसी प्रकार के साउंड को नहीं चलने दिया गया, वही दुर्गा मंडप में होने वाले कार्यक्रमों को भी रात 10:00 बजे के बाद कई बार बंद कर दिया गया। जिसको लेकर कई बार मंडपों के सदस्य नागरिकों मे विरोधाभास की स्थिति प्रशासन के साथ निर्मित हुई, लेकिन नवरात्र के 10 दिनो मे आपसी सामंजस्य और भाईचारे के परिचय देते हुए बरघाट के नागरिकों द्वारा प्रशासन का सहयोग कर शान्ति पूर्ण तरीके से नवरात्र पर्व और दशहरा संपन्न हुआ।
महा आरती में उमड़ा विशाल जनसमूह, लगाए माता के जयकारे के नारे

बरघाट यशो:- जयदुर्गे महादुर्गे , जय माता दी साथ नगर मे देवी प्रतिमाओं की विदाई हुई। पारंपरिक पर्वो में दशहरा बड़े ही धूम-धाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया।
मंगलवार को दशहरा के दिन प्रतिवर्ष की तरह परंपरा अनुसार रात मे राममंदिर प्रांगण मे महाआरती के बाद स्थानीय जलाशय में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम देर रात से बुधवार की सुबह तक जारी रहा।
दुर्गा मंडपों के पंडाल को उत्सव के दौरान हर संभव मदद कर नगर के सभी आयोजन में एकरुपता लाने का नगर परिषद ने हर संभव प्रयास किया। सभी दुर्गा पूजा समिति द्वारा नगर की सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम मंदिर के सामने महाआरती की।
नगर के चारों ओर से देवी प्रतिमाएं राम मंदिर के सामने चल समारोह के पूर्व महाआरती के लिए एकत्रित्र हुई जहां रात में 8 बजे सभी मंडपों के अध्यक्ष को मंच में बुलाकर सामूहिक रुप से महाआरती की गई। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, नगर के गणमान्य नागरिक व हजारों की संख्या मे श्रद्धालुगण स्थित रहे।

प्रशासन का चला डंडा – 

नवरात्र पर्व के दौरान आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा दुर्गा मंडपों पर पाबंदियों लगाई गई थी, रात 10:00 के बाद किसी प्रकार के साउंड को नहीं चलने दिया गया, वही दुर्गा मंडप में होने वाले कार्यक्रमों को भी रात 10:00 बजे के बाद कई बार बंद कर दिया गया। जिसको लेकर कई बार मंडपों के सदस्य नागरिकों मे विरोधाभास की स्थिति प्रशासन के साथ निर्मित हुई, लेकिन नवरात्र के 10 दिनो मे आपसी सामंजस्य और भाईचारे के परिचय देते हुए बरघाट के नागरिकों द्वारा प्रशासन का सहयोग कर शान्ति पूर्ण तरीके से नवरात्र पर्व और दशहरा संपन्न हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button