Sun, 22 Nov 2026 | 10:39:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प

प्रह्लाद पटेल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिती में दाखिल किया नामांकन

प्रह्लाद पटेल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिती में दाखिल किया नामांकन
शेयर करें:

नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनसभा को किया संबोधित -------------------------------------------------------- *आप जीत का रिकॉर्ड बनाएं, हम विकास के रिकॉर्ड बनाएंगे* *भाजपा का हर कार्यकर्ता उम्मीदवार* *बहनों के सम्मान को कांग्रेस वाले कहते हैं नौटंकी* *संघर्ष व्यर्थ नहीं जाने देंगे* *केंन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने भरा नामांकन पत्र*

नरसिंहपुर यशो:- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को नरसिंगपुर से विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया है श्री पटेल ने बुधवार 25 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया । नामांकल रैली के दौरान आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित भी और कहा कि मुझे संतोष है कि प्रह्लाद सिंह पटेल नरसिंहपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आज वो नामांकन दाखिल करेंगे इसलिए मैं यहां आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नई भूमिका में प्रह्लाद सिंह पटेल एक नया इतिहास रचेंगे। इसके पूर्व यहाँ से प्रह्लाद पटेल के भाई जालमसिंह विधायक हुआ करते थे हमने जलाम सिंह के साथ मिलकर नरसिंहपुर में विकास के जितने काम किये है कांग्रेस ने वैसे काम कभी नहीं किये । उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जिले के विकास के लिए किए गए विकांस कार्य जनता को गिनाए। [video width="848" height="480" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2023/10/VID-20231025-WA1463.mp4"][/video] श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से जिताएं और भाजपा को विकास के नये रिकॉर्ड कायम करने का अवसर दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही है, जो भारत के नए विकास की इबारत लिख सकते हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संकल्प दिलाया कि वे भाजपा को वोट दें। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री एवं नरसिंहपुर से प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, गोटेगांव से महेंद्र नागेश, तेंदूखेड़ा से विश्वनाथ सिंह (मुलायम भैया) एवं गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही

*कांग्रेस बंद कर देगी योजनाएं*

श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई उसने योजनाएं बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में ही कमलनाथ ने महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों को मिलने वाली आर्थिक मदद बंद कर दी थी। जिससे जनता को बहुत परेशानियां हुईं। यदि यह दोबारा आए तो फिर यही करेंगे। उन्होंने कहा कि बहनों के सम्मान को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने नौटंकी कहा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता क्या है और वे वास्तव में क्या सोचते हैं। श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा की और ये योजना आगे भी जारी रहेगी।

संघर्ष व्यर्थ नहीं जाने देंगे - प्रहलाद पटेल

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री एवं पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर से हमारे अपनों के संघर्ष और त्याग का परिणाम हैं कि आज हम देश और समाज की सेवा करने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। नरसिंहपुर की माटी का प्रताप है कि यहां के लोग कभी लालच में आकर वोट नहीं करते। उन्होंने कहा कि मेरे अनुज जालम सिंह को साधुवाद कि उन्होंने जिद ठानकर मेरे लिये नरसिंहपुर की सीट छोड़ दी। राजनीति में ऐसे उदाहरण कम ही हैं। उन्होंने कहा चुनाव का अवसर है इसलिए हम वोट मांग रहे हैं, लेकिन हमारे वोट मांगने का उद्देश्य अलग है। हम चाहते हैं कि जनता हमारे विकास, लक्ष्य और नीयत को ध्यान में रखकर हमें वोट दे।

मांँ नर्मदा का लिया आशीर्वाद

प्रह्लाद पटेल ने नामांकन रैली में शामिल होने के पूर्व अपने परिजनों एवं कार्यकत्र्ताओं के साथ गोटेगांव में माँ नर्मदा के दर्शन किये । नामांकन रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदे कर जनता को लालच देती है पिछली बार कर्ज माफी का लालच दिया था और किसानों का कर्ज माफ नहीं किया । श्री पटेल ेके साथ नामांकन दाखिल करते समय नरसिंगपुर के वर्तमान विधायक एवं उनके छोटे भाई जालम सिंह पटेल उनकी पत्नि श्रीमती पुष्पलता पटेल भी मौजूद रही ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें