सांसद के संयोजन में आज होगा “एक राष्ट्र–एक चुनाव” सम्मेलन
उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्य रहेंगे प्रमुख वक्ता
Chhindwara 29 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- लोकहित में एक राष्ट्र–एक चुनाव के बहुआयामी सकारात्मक परिणामों के परिप्रेक्ष्य में सांसद बंटी विवेक साहू के संयोजन में 30 अगस्त को सिवनी प्राणमोती स्थित पूजा शिवी लॉन में राष्ट्रव्यापी विचार एवं परामर्श सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस सम्मेलन में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्य प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विभिन्न वर्गों को आमंत्रण
सांसद ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच–उपसरपंच, कॉलेजों के प्रोफेसर, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, समाज सेविकाएं, प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी, इंजीनियर और प्रबुद्धजनों से सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है।
दो सत्रों में होगा आयोजन
कार्यक्रम 30 अगस्त (शनिवार) को दो सत्रों में आयोजित होगा—
-
पहला सत्र (दोपहर 12 बजे): छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और उपसरपंच शामिल होंगे।
-
दूसरा सत्र (शाम 6:30 बजे): कॉलेजों के प्रोफेसर, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, समाज सेविकाएं, संगठन प्रमुख एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।
प्रमुख वक्ता और विशिष्टजन
इस सम्मेलन में सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्य, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश अग्रवाल, सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य विशिष्टजन अपने विचार साझा करेंगे।



