सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्यातिथ्य में ओमकला केन्द्र की प्रशिक्षणाथिर्यो को समारोहपूर्वक प्रदान किये जायेंगे डिप्लोमा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं नगर निगम महापौर विक्रम आहके की रहेगी गरिमामय उपस्थिती
छिंदवाड़ा यशो:- ओम कला केन्द्र द्वारा मातृशक्ति को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने का क्रम पिछले बीस वर्षो से सिवनी जिला मुख्यालय सहित अन्य जिलों एवं नगरीय क्षेत्र में नाम मात्र के शुल्क पर प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में छिंदवाड़ा में चल रहे प्रशिक्षण केन्द्र में संपन्न प्रशिक्षण की प्रशिक्षार्थियों को डिप्लोमा वितरण एवं नवीन सत्र का शुभारंभ छिंदवाड़ा के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महाकोशल विकास प्रधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक नरेश दिवाकर की अध्यक्षता तथा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, नगर निगम महापौर विक्रम आहके एवं मनोज मर्दन त्रिवेदी के विशिष्ट आतिथ्य में 09 नवंबर 2024 को प्रात: 11:00 बजे छिंदवाड़ा के एस.डी.लाँन नागपुर रोड में आयोजित किया गया है ।
उक्ताशय की जानकारी ओमकला केन्द्र के संचालिका श्रीमती साक्षी हरिओम सोनी ने देते हुये बताया कि हमारा प्रशिक्षण केन्द्र मातृशक्ति को आत्म निर्भर एवं निजी जीवन को कौशल पूर्ण बनाने की दिशा में पिछले 22 वर्षो से सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है । छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में संचालित सिलाई एवं ब्युटी पार्लर का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी लगभग पाँच सौ प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा शुभकामना सहित डिप्लोमा प्रदान किया जायेगा ।



