WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

तेज रफ्तार ट्रक बना मौत की वजह, युवक की मौत

Seoni 24 dec 24

सिवनी यशो:- जिले के पलारी  क्षेत्र के अंतर्गत  एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। धनौरा रोड़ पर भूत बंगला पिपरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार युवक सुभाष कुमार मर्सकोले निवासी ग्राम लमानगुड़ी, पोस्ट छुई, थाना कान्हीवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए क्यों नई सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी बताया गया है

घटना रविवार को उस समय हुई जब सुभाष अपने साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी जिसमे सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीण में पुलिस को दी पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी ।और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय नागरिकों का गुस्सा और मांग

घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ बहुत ही नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हादसे लगातार हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़कों पर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाए।

पलारी थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए हैं और आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन की बात करी है। पुलिस ने ये भी भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!