क्राइममंडला

लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला गिफ्तार 

   मंडला यशो:- रोजगार के लिये लोन दिलाने का प्रलोभन देकर महिलाओं से ठगी करने के आरोप में बम्हनी बंजर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और एक व्यक्ति को इस मामले में सह आरोपी बनाया है । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी बंजर सहित अन्य क्षेत्रों की कुछ महिलाओं ने राजकुमारी नंदा नामक महिला पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा बैंक से रोजगार के लिये लोन दिलाने के नाम पर ठगी की गयी है । ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने बताया है उन्हें बैंक से कम ब्याजदर पर लोन दिलाने का झांसा देकर राशि ली गयी है और जब उन्हें लंबे समय तक लोन प्राप्त नहीं हुआ तो वे समझ गयी कि उनके साथ ठगी हुई है । जानकारी के मुतबिक महिलाओं से एक लाख सत्तर हजार रूपये से अधिक की ठगी की गयी है । इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जो महिलाएँ सामने आयी है उसके आधार पर पूंछताछ की जा रही है । इस मामले में ठगी का शिकार हुई महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है । 
पुलिस ने इस मामले में राजकुमारी नंदा के साथ ही एक अन्य को सह आरोपी बनाया है जो टेंट का काम करता है और कोटेशन बनाकर देता था । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button