WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मुक्तिधाम दरबार में एक्युप्रेशर थैरपी चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

211 लोग ने लिया शिविर का लाभ 

सिवनी यशो:- नगर के सिंधी कॉलोनी स्थित भक्तिधाम बाबा पेसुराम सनातन मंदिर में श्री संत बाबा जियलदास मेमोरियल समिति धर्मार्थ औषधालय एवं पूज्य सिंधी पंचायत सिवनी के तत्वाधान में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका समापन गुरुवार 04 जनवरी को हुआ।
भक्तिधाम दरबार के महंत बाबा संतूराम, बाबा चेलाराम एवं सिंधी पंचायत के अध्यक्ष उद्धवदास आसवानी ने जानकारी दी कि भक्तिधाम दरबार में 29 दिसंबर से 04 जनवरी तक सुबह 9 बजे से 1 बजे तक व शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक दो सत्रों में सुजोक वाईब्रेशन थेरपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में सिर का दर्द, आंखों की बीमारी, दमा, लकवा, कमर दर्द जैसी बीमारी पर इलाज किया गया। वही इस शिविर में 211 लोगो ने शामिल होकर लाभ लिया। जब शिविर में लाभ लेने वालो से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की 7 दिन इस शिविर में शामिल होने से काफी फायदा हुआ है। उक्त
शिविर के लिए विशेषज्ञ गोरधन चौधरी (एम डी)बी. चौधरी (एमडी) तथा ओमप्रकाश चौधरी (एमडी) जोधपुर राजस्थान से उपलब्ध हुए थे। जिनके द्वारा सुजोक वाईब्रेशन थेरपी चिकित्सा के बारे में लोगो को पूरी जानकारी भी गई ताकि लोग इन एक्सरसाइज को अपने अपने घरों में करकर तकलीफ को ठीक कर सकते है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!