सिवनी यशो:- सिवनी से चलने वाली सिवनी-छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचव्हेली ट्रेन आगामी 09 जनवरी से 17 जनवरी तक यादि आठ दिन नहीं चलेगी। रेलवे के निर्णय के अनुसार यह ट्रेन 9 से 17 जनवरी तक नहीं चलाई जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के निशातपुरा स्टेशन में नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य हो रहा है इस वजह से कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यहाँ बता दें कि रेलवे के लगातार चल रहे सुधार कार्यो के कारण टे्रन का संचालन प्रभावित हो रहा है चार में ट्रेन का संचालन छटवीं बार बंद किया जा रहा है । पेंचव्हेली का संचालन पिछली 28 दिसंबर से 06 जनवरी तक बंद है और फिर रेलवे ने 09 जनवरी से पेंचव्हेली का संचालन निशातनगर में चल रहे नाँन इंटर लाँकिंग के कार्य के कारण संचालन को बंद करने का आदेश जारी किया है । टे्रन से यात्रा करने वाले यात्री टे्रनों के संचालन के संबंध में पूर्व जानकारी प्राप्त कर ही अपनी यात्रा के कार्यक्रम को सुनिश्चित करें ।



