छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सरकार की कल्याण सोच को जन जन तक पहुँचाएं- आलोक दुबे

बूथों की मजबूती हमारी महाजनसंपर्क अभियान का लक्ष्य है – राकेश पाल सिंह

कान्हीवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, एवं संगठनात्मक मजबूती के लिये संगठन द्वारा 30 मई से 30 जून तक विशेष महा जनसंपर्क अभियान चलाया जायेंगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जिला, विधानसभा, मंडल, शक्ति व बूथ केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी मंडलों में बैठकों का दौर प्रारंभ है।
बुधवार 24 मई को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल कान्हीवाड़ा एवं पलारी मंंडल की कार्यसमिति की काम काजी बैठक संपन्न हुई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष् आलोक दुबे, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, एवं केवलारी विधानसभा संयोजक प्रदीप राय शामिल हुए । मंडल कार्य समिति की बैठक के प्रारंभ भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरूष स्व श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,स्व श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व . पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
आगामी समय मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष केवलारी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक प्रदीप राय ने कार्यकर्ताओ से विस्तृत चर्चा की। एवं कार्यकत्र्ताओं से कहा कि आगामी समय में विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव होना है हम पूरी ताकत से अपनी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं को जनमानस के बीच फोकस करें तथा विरोधियों के कुतर्को का जबाब दें ।
केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने संबोधित करते हुये कहा हम संकल्प लें कि यह पार्टी का जो जन सम्पर्क कार्यक्रम आया हैं। इसके अनुसार हम अपने ग्राम क्षेत्र एवं बूथ में जाकर सभी आम जन मानस से मिले और अपने बूथ को सशक्त करे। आप विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ता हैं आप सबकी मेहनत से ही पार्टी इस मुकाम पर पहुँची है और पार्टी आमजन भावनाओं के अनुसार राष्ट्र को गौरव प्रदान करने कार्यो के साथ व्यापक जनकल्याण के संकल्प को पूर्ण कर रही है देश को विकास की रफ्तार दे रही है । केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन हितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करे। आम जन तक हमारी सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाये। विकास,समृद्धि,ख़ुशहाली, किसान भाइयों का विकास, सड़क,पानी,बिजली आदि के विकास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुआ है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आज भारत देश विश्व गुरु बनने की ओरअग्रसर हैं। इस कार्यक्रम में सभी मंडलो के अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!