WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रूप में मनाये – आलोक

   सिवनी यशो:-15 अगस्त को आजादी के पर्व के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को हम सभी उत्सव के रूप में मनाएं। इस अभियान में हर समाज, हर वर्ग, हर घर में तिरंगा अभियान में सम्मिलित हो। जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान उत्सव के रूप में चलाया जाएगा। 11 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी। इस अभियान में हम सभी गांव गांव और गली गली तिरंगा यात्रा निकालें। नवीन उत्साह के साथ इस में हमारी सहभागिता हो। इस आशय की बात आज जिला भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कही गई।

पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रूप में मनाये - आलोक - Seoni News

श्री दुबे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव जीतने तक ही काम नही करता वरन राष्ट्रीय पर्व हो या अन्य आयोजन हो उसमें पूरी तन्मयता व ताकत से काम करता है। चुनाव सम्पन्न हो चुके है अब कार्यकर्ताओ की संगठन को मजबूत बनाने की बारी है।

विभाजन की विभीषिका पर संगोष्ठि का आयोजन किया जाये

श्री दुबे ने कहा कि, 15 अगस्त को हमे स्वतंत्रता तो मिल गई लेकिन 14 अगस्त 1947 को हमारा देश का विभाजन हो चुका था अत: हमे विभाजन की विभीषिका तथा विभाजन में किन-किन लोगो की भूमिका रही और उस समय कितने लोगों का नर संहार हुआ इन सभी बातों को संगोष्ठी या व्याख्यान के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक पहुचाना है। तथा सभी मोर्चो द्वारा राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को भव्यरूप में मनाकर तथा होने वाली तिरंगा यात्रा को व्यापक पैमाने पर निकालकर जनमानस में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को जागृत करना है।

स्वतंत्रता संग्राम के स्मारको की साफ सफाई की जायेगी

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चौहान ने प्रदेश संगठन से प्राप्त कार्यक्रमो की रूपरेखा बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत हमे हर घर पर तिरंगा लगवाना है। इसी के निमित्त 11, 12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालना, 12, 13 एवं 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों की साफ सफाई करना है तथा 14 अगस्त को उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है, वही 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस पर विभाजन की विभीषिका पर प्रत्येक मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उस समय नरसंहार में मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि देना, इसी प्रकार से 11, 12 एवं 13 अगस्त को मण्डल स्तर पर वाहन रैली निकालना तथा 19 अगस्त से रक्षाबंधन पर्व मनाना है जिसमे महिला मोर्चा द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की मोहन सरकार से लाभान्वित लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला गैस योजना की हितग्राही बहनों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करना है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिती

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से पूर्व सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर एवं राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं गजानन पंचेश्वर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लालू राय द्वारा किया गया जबकि बैठक में आए समस्त नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार दीपक नगपुरे द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, ज्ञानचंद सनोडिया, संजू मिश्रा, डा. अभीजीत सिंह चौहान, युवराज सिंह राहंगडाले, आशीष माना ठाकुर, श्रीमती उर्मिला उइके केवलारी जनपद अध्यक्ष रंजीत ठाकुर कुरई जनपद अध्यक्ष लोचन मर्सकोले, सिवनी जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, छपारा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल के साथ ही जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं टोली के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!