आंबेडकर चौक में,अमित शाह का पुतला फूंका गया
chhindwara 24 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (Bhim Army Azad Samaj Party) छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष प्रदीप भाऊ जुलमे ने बताया कि सभी एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी सामाजिक संगठनों एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी और गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी राष्ट्रीय वंशकार समाज के सयुक्त तत्वधान में संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी के बारे में देश के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) द्वारा भरे सदन में अभद्र भाषा का चयन कर बाबा साहब अम्बेडकर जी (Baba Saheb Ambedkar Ji) को अपमानित किया।
जिससे देश के सभी बहुजन समाज के लाखों करोड़ों लोगो के दिल और भावना आहत हुई इसी के विरोध प्रदर्शन कर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक सत्कार तिराह छिंदवाड़ा में,गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कलेक्टर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।



