WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

आक्रोशित व्यापारी सड़कों पर, प्रतिष्ठान किए बंद

सिवनी यशोः- आज गुरुवार को सिवनी नगर के व्यापारी वर्ग ने आक्रोशित होकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतर आए हैं  नगर के बुधवारी क्षेत्र चावल मंडी नेहरू रोड शुक्रवारी सब्जी मंडी सहित पूरे नगर में व्यापारियों ने आज बंद रखकर अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा की गई लापरवाही के विरोध में सारे प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जता रहे हैं।

9 अगस्त को आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में एकत्रित आदिवासी समाज के कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा नगरीय व्यापारियों और आम जनता को परेशान किया गया ।

तथा रैली के दौरान घातक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों में दहशत बनाई गई उनके साथ मारपीट की गई और व्यापक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरदस्ती बंद कराया गया व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और लूट की वारदात घटित हुई इस बात से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। आदिवासी दिवस पर आदिवासी वर्ग के और सामाजिक तत्वों द्वारा जो आतंकी कार्रवाई की गई उसके विरोध में आज सिवनी नगर का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बुधवारी बाजार सहित नेहरू रोड शुक्रवारी क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर व्यापारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और उनका कहना है कि 9 अगस्त को जिस प्रकार से व्यापारियों के साथ दहशत पूर्ण कार्रवाई असामाजिक तत्वों ने की उससे भी बुरी तरह डरे हुए हैं और इस पूरे मामले में पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस ने कोई व्यवस्था नहीं की थी और भी इन दहशतगर्दो के समक्ष

व्यापारी वर्ग ने कोतवाली पहुंचकर 9 अगस्त को ही आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी परंतु कोतवाली द्वारा फिर न करने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए आज 10 अगस्त को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं और उन्होंने मांग किया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की व्यापारिक क्षेत्र में इस प्रकार की रैलियां प्रवेश न करें और ना ही प्रशासन इस प्रकार की अनुमतियां प्रदान करें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!