WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

आक्रोशित ग्रामीण 25 नवंबर को करेंगे आंदोलन : कलेक्टर को लिखा पत्र

जल जीवन मिशन की 3 साल से बना रही है पानी की टंकी आज भी अधूरी

Seoni 21 November 24
छपारा यशो:- कलेक्टर सिवनी (Collector Seoni) को लकवह पंचायत के ग्रामीण ने एक हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र (signed complaint letter) में बताया है कि जनपद पंचायत छपारा (Chhapara) के अंतर्गत ग्राम पंचायत लकवाह (Gram Panchayat Lakwah) में जल जीवन मिशन  (Jal Jeevan Mission) अंतर्गत पाइप लाइन एवं पानी टंकी (pipeline and water tank) का कार्य लगभग 3 वर्षों से चल रहा था जो आज भी अपूर्ण पड़ा है  पी एच  ई विभाग  (PH E Department)  ध्यान दे रहा है ना ठेकेदार ध्यान दे रहा है पानी टंकी अपूर्ण है । पाइप लाइन भी पूरी तरह ग्राम में नहीं बिछी है ना कनेक्शन (connection) किए गए हैं ना ही नलकूप (tube well) है । 
ऐसी स्थिति में ग्रामीण जनों में आक्रोश व्याप्त है ग्राम वासियों का कहना है एक  सप्ताह के अंदर कार्य चालू नहीं किया गया तो ग्राम लकवाह के   ग्रामवासी समस्त महिलाओं सहित रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे  आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा आने जाने वाली जनता को जो परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिसकी जवाबदारी  पी एच ई ओर ठेकेदार  की रहेगी सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लकवाह पंचायत के युक्त जल जीवन मिशन के कार्य का निरीक्षण विगत दिन विधायक दिनेश राय द्वारा किया गया था अधिकारियों को विधायक महोदय के द्वारा इस पर  कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए थे लेकिन अभी तक किसी के द्वारा कोई निरीक्षण नहीं किया गया ना ही कार्रवाई की गई ग्रामीणों ने पत्र में लिखा है कि 24 -11 -24 तक यह कर को प्रारंभ नहीं किया गया तो दिनांक 25 नवंबर-24 से ग्राम की महिलाओं ग्राम वासियों एवं पंचायत के सदस्यों के द्वारा रोड पर बैठकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी विभाग और ठेकेदार की होगी ।
ग्राम पंचायत लकवाह के ग्राम सालीवाड़ा में जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइप लाइन ट्यूबवेल कराया गया था और ट्यूबवेल की मोटर 2 महीने से जल चुकी है ठेकेदार द्वारा मोटर को नहीं सुधारी  गई है ना ही दूसरी मोटर डाली गई है ग्राम वासियों के द्वारा कंपनी की 7-50 द्ध श्च  वाली मोटर डालने के लिए कहा गया है उक्त पंचायत के हैंडोवर नहीं किया गया जिसके कारण ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं ।
कार्यालय ग्राम पंचायत लकवाह मे  हायर सेकेंडरी स्कूल है जहां पर संस्कृत विषय के तीन टीचर पहुंचा दिए गए हैं जबकि यहां अन्य विषय के टीचर आना चाहिए था ऐसी अन्य समस्याएं पंचायत में व्याप्त हैं जिसके कारण ग्रामीण हड़ताल करने में विवश हो रहे हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!