WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना काशी – आयोध्या की यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिला सिवनी के लिए काशी (वाराणासी) की तीर्थ यात्रा के लिए लिए 91 यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यात्रा 18 से 21 अगस्त तक होगी, जो जिला बालाघाट से ट्रेन द्वारा प्रारंभ होगी। इच्छुक यात्री तहसील/ नगरपालिका/ जनपद पंचायत कार्यालय में सम्पर्क कर 7 अगस्त 23 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
इसी तरह आयोध्या की तीर्थ यात्रा के लिए जिले को 92 यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यात्रा यात्रा 24 से 27 अगस्त तक चलेगी, जो जिला छिंदवाड़ा से ट्रेन द्वारा प्रारंभ होगी। इच्छुक यात्री तहसील/ नगरपालिका/ जनपद पंचायत कार्यालय में सम्पर्क कर 13 अगस्त 23 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
यात्रा हेतु आवेदक को आयु संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी एवं अन्य पहचान पत्र जो फोटो प्रमाणित कर सकें तथा समग्र आईडी आवेदन के साथ अनिवार्य संलग्न करना होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!