छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन

भरतनाट्यम कार्यशाला में कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

Chhindwara 22 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भरतनाट्यम कार्यशाला उद्घाटन समारो एमएलबी गर्ल्स स्कूल छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ, कार्यशाला 21 मई से 1 जून तक आयोजित है । जिसमें मुख्य अतिथि महापौर विक्रम आहके, शिव कुमार गुप्ता, गोविंद चौरसिया , भारत डोले, दिनेश भट्ट, स्मृति नम्रता चंदेल, गुलाबचंद वात्सल्य, पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र ब्राउन एवं श्रीमती ब्राउन, गरिमा प्रतीक दामोदर जैसे प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद थे। इस कार्यक्रम की खास बात यह थी ,कि कला संगम इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के निर्देश अमित डोले ने बताया 10 छात्रों ने मंच पर अपनी पहली भरतनाट्यम प्रस्तुति दी है ।
इस अवसर पर महापौर विक्रम आहके ने कहा कि अमित डोले का यह सराहनीय है।, इससे छोटे-बड़े कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा एवं शास्त्रीय नृत्य सीखने में आसानी होगी जो कार्यशाला बड़े शहरों में लगती है वह छिंदवाड़ा में लग रही है, भविष्य में ये कलाकार छिंदवाड़ा जिले के नाम रोशन करेंगे ।

]भरतनाट्यम कार्यशाला में कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति - Seoni News

ओशिन धारे ने संगीत प्रस्तुति दी, कृति भट्ट, रचना भट्ट ने जातिस्वरम नृत्य की प्रस्तुति दी,भूमिका दामोदर, अंकिता मंडल, आराधना पवार, वेदिका खास कलाम, मान्या पहाड़े ने श्री रामचंद्र भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिन में भक्ति रस उत्पन्न किया, हंसवी बोरकर और दिशानी बोरकर ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, अरना बत्रा, आरोही राजपूत, दामोदर, वीरा यादव नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणेश श्लोक प्रस्तुत किया। निकिता अहिरवार, अर्पिता, विभूति अव्सारे, रियांशि बघेल, आशिता ठेहरिया ने भद्रशैला नृत्य की प्रस्तुतिदी के साथ शाम को और भी खूबसूरत बना दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button