WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

अष्टांहिका महापर्व का शुभारंभ आज से

पार्श्वनाथ जिनालय नई आबादी में होगा अष्टपाहुड़ विधान

छिंदवाड़ा यशो:- सकल जैन समाज के साथ श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के जिनशासन सेवक आज कार्तिक शुक्ल सप्तमी शुक्रवार 8 नवंबर से कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार 15 नवंबर तक विविध अनुष्ठानों के साथ अनादि निधन शाश्वत महापर्व अष्टांहिका की मंगल आराधना करेगा।फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि आठ दिवसीय मंगल महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 7.15 बजे नई आबादी गांधी गंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय में श्री जिनबिंब प्रक्षालन से होगा पश्चात 7.30 बजे से श्री देव – शास्त्र – गुरु पूजन कर श्री अष्टपाहुड़ विधान का मंगलमय शुभारंभ किया जावेगा। प्रवचनों की श्रृंखला में 9.30 बजे से बाल ब्रह्मचारिणी डॉक्टर आरती जैन के मंगल प्रवचनों को सुनने का लाभ सकल समाज को प्राप्त होगा। रात्रि 7.15 बजे से बच्चों की पाठशाला एवं शास्त्र स्वाध्याय का आयोजन रखा गया है।

आठ दिवसीय मंगल महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील मंडल एवं फेडरेशन की ओर से सर्वश्री शांतिकुमार पाटनी, अशोक जैन, सुरेन्द्र जैन, सुबोध जैन, जिनेन्द्र जैन, ऋषभ शास्त्री, दीपक राज जैन, वीरेंद्र जैन, पंकज जैन, गौरव जैन, वर्धमान जैन, सचिन जैन, विवेक जैन सहित सभी जिनवाणी तत्वरसिक जिनशासन सेवक मुमुक्षु भाई-बहनों द्वारा की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!