अवैध उत्खनन पर कलेक्टर का प्रहार: 81 लाख का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप
रेत, मुरुम और मैंगनीज खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई प्रकरणों में शास्ति अधिरोपित
अवैध खनन कार्रवाई – अवैध उत्खनन पर कलेक्टर का प्रहार: 81 लाख का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप
छिंदवाड़ा / पांढुर्णा यशो : – जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ कलेक्टर न्यायालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 81 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
रेत भंडारण पर 9.75 लाख का जुर्माना
प्रकरण क्रमांक 0022/3-67/2025-26 के तहत मौजा हिवराखंडेरायवार में बिना अनुमति रेत भंडारण करने पर रोमदेव उर्फ विक्की कालबांडे एवं गंगाधर गोखे पर 9,75,000 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई तथा जप्त रेत के अधिहरण के आदेश दिए गए।
मुरुम उत्खनन पर 12 लाख की कार्रवाई
प्रकरण क्रमांक 0016/3-67/2025-26 के तहत मौजा गोंडीवाडोना में अवैध मुरुम उत्खनन पर मुकेश पटेल रायसिंग एंड कंपनी एवं बब्बूसिंह बाक्सर पर 12,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मैंगनीज खनन पर 59.62 लाख का बड़ा जुर्माना
प्रकरण क्रमांक 0013/3-67/2024-25 के अनुसार भिलापार क्षेत्र में मेसर्स श्री विनायक मिनरल्स द्वारा अवैध मैंगनीज उत्खनन पर 59,62,320 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।
“अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”
प्रशासन का सख्त संदेश
इस कार्रवाई से जिले में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
अब देखना यह है कि इस सख्ती के बाद अवैध खनन पर पूरी तरह लगाम लग पाती है या नहीं।





