बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती नगर केवलारी में मनाई गई
केवलारी यशो:- गत 28 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के चलते केवलारी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह पूर्वक सैंट नॉबर्ट स्कूल केवलारी के ऑडिटोरियम में आयोजित हुई । जिसमें आमंत्रित मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि गण एवं केवलारी क्षेत्र के सामाजिक बंधु ,मातृशक्तियों की उपस्थिति रही । सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब के छायाचित्र में माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया जाकर, नन्ही बालिका के नृत्य प्रस्तुति उपरांत उपस्थित प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के संघर्ष मय जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को एवं समाज को बाबा साहब के मार्गदर्शन में चलते हुए उनके विचारों पर अमल करने की बात कही, तथा बाबा साहब के द्वारा दी गई सीख कि , संगठित बनो शिक्षित बनो का विश्लेषण करते हुए समाज को शिक्षित होने के साथ-साथ अपने मानसिकता एवं सोच में परिवर्तन करने का संदेश दिया गया, साथ ही संविधान से मिले अपने अधिकारों की रक्षा हेतु संकल्पित होने तथा स्वयं को जागृत कर कुरीति, कुप्रथाओं ,रुढि़वादिता को समाप्त करने हेतु अपने परिवार एवं समाज को जागृत करने के लिए प्रयासरत होने तथा सामाजिक एकता व एकजुटता से संगठित होने का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उमाकांत बंदेवार सामाजिक कार्यकर्ता, डी एल डेहरिया पीसीओ, नेतराम झरिया जनपद सदस्य, सुरेंद्र भलावी सामाजिक कार्यकर्ता छींदा, एडवोकेट श्रीमती नीलिमा डेहरिया, संतोष कुमार पूसाम, डी एल डेहरिया सेवा निवृत्ति प्राचार्य, रामनरेश आरमो, एस एल चौरे सेवानिवृत्ति एसडीओ, एल आर मालाधरे, एम एस उइके सेवन निवृत लेखपाल, राजू मेहरा पत्रकार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही ।



