छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य अब 20 मई तक होगा

 

भोपाल :- रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु इंदौर संभाग में उपार्जन की अवधि 15 मई तक निर्धारित थी। असामयिक वर्षा के कारण गेहूं विक्रय से शेष रहे कृषकों से उपार्जन करने हेतु इंदौर संभाग में उपार्जन अवधि 20 मई 2023 तक बढ़ाई गई है।

उल्लेखनीय है कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु इंदौर संभाग में उपार्जन की अवधि 10 मई तक निर्धारित थी। असामयिक वर्षा के कारण गेहूं विक्रय से शेष रहे कृषकों से उपार्जन करने हेतु इंदौर संभाग में उपार्जन अवधि पहले 12 मई 2023 तक बढ़ाई गई । इसमें पुन: संशोधन कर अब इसे 20 मई तक बढ़ा दिया गया है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य अब 20 मई तक होगा - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button