मध्यप्रदेशसिवनी

वंडर वर्ल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल लखनादौन के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

लखनादौन यशो:– नगर की जानी-मानी संस्था जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में ध्यान देती है चाहे सांस्कृतिक गतिविधि हो चाहे खेलकूद संबंधी गतिविधि हो और चाहे पढ़ाई लिखाई से संबंधित बातें हो वंडर वर्ल्ड विद्यालय लखनादौन हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देता रहा है इसी कड़ी में कक्षा दसवीं में 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसमें कक्षा 12वीं के आदि जैन पिता अभय जैन ने कॉमर्स संकाय में 93.2 प्रतिशत, अंक प्राप्त करके जिले की प्रवीण सूची में अपना स्थान प्राप्त किया है और नगर लखनादौन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसी तरह कक्षा दसवीं में अभी विद्यालय के आर्यन नेमा ने 94 प्रतिशत, अंक प्राप्त कर लखनादौन में सभी अशासकीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन देने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है–
आदि जैन- 93.2प्रतिशत,,, सिद्धि श्रीवास्तव 92.4 प्रतिशत, दीक्षा सोनी 90.4 प्रतिशत, आहिना जैन 90 प्रतिशत,, सृष्टि यादव 89.2 प्रतिशत,, जिया उपाध्याय 87.8प्रतिशत,,
कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सूची
आर्यन नेम 94.2 प्रतिशत,, अथर्व तिवारी 93.2 प्रतिशत, प्रिया गोल्हानी 90.6त्न, श्रेयस शुक्ला 86.8 प्रतिशत,, नंदनी डेहरिया 86.4 प्रतिशत, हर्षिता यादव 84 प्रतिशत,
विद्यार्थियों की सफलता पर संस्था के प्रबंधक डॉ संजय जैन डॉक्टर बीथी जैन डॉक्टर नूपुर जैन संस्था प्रमुख श्रीमती मोनिका सैमुअल एवं संपूर्ण स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!