मध्यप्रदेशछिंदवाड़ामनोरंजन

बच्चा गैंग फिल्म छिंदवाड़ा: गरीब बच्चों को मिला बड़े पर्दे का सपना

समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ, बच्चों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का मौका

Chhindwara 01 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा में प्रदर्शित फिल्म बच्चा गैंग, जो बच्चों पर आधारित है, देखने के लिए आज शासकीय माध्यमिक शाला परतला के बच्चे पहुंचे। बच्चों को फिल्म दिखाने के लिए समाजसेवियों ने स्वयं आगे बढ़कर मदद की।

बच्चों के लिए बस की व्यवस्था

शासकीय स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए टिकट की कीमत (130 रुपए) एक बड़ी चुनौती थी। इस दौरान गांधीगंज के समाजसेवी हेमंत मक्कड़ और शिक्षक मनीष भट्ट ने जिले के प्रतिष्ठित इंद्रजीत सिंह बैस से बच्चों को लाने-ले जाने हेतु बस की व्यवस्था की।

पहली बार बड़े पर्दे का अनुभव

कई बच्चे ऐसे भी थे, जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार सिनेमाघर और बड़े पर्दे पर फिल्म देखी। बच्चों के उत्साह और आनंद को देखकर समाजसेवकों और शिक्षकों का चेहरा भी खिल उठा।

शिक्षक की प्रतिक्रिया

शिक्षक मनीष भट्ट ने बताया कि बच्चा गैंग फिल्म देखने के बाद बच्चों से चर्चा की गई। बच्चे प्रफुल्लित मन से फिल्म की तारीफ कर रहे थे और उनका मानना है कि सभी माता-पिता को यह फिल्म अपने बच्चों के साथ अवश्य देखनी चाहिए।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/punjab-and-haryana/gurgaon/poor-childrens-faces-blossomed-after-having-a-party-in-a-restaurant/articleshow/70610575.cms#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!