सिवनीमध्यप्रदेश

सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला आत्मसम्मान का ट्रैकसूट, छपारा में शिक्षा का अनूठा नवाचार

निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में पहली से आठवीं तक के 65 विद्यार्थियों को बांटे गए ट्रैकसूट

सिवनी यशो:- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे भी निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की तरह आत्मविश्वास और समानता का अनुभव कर सकें, इसी सोच के साथ छपारा विकासखंड के संकुल केंद्र कौड़िया माल स्थित एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सागर में एक प्रेरणादायी पहल की गई। निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के 65 छात्र-छात्राओं को ट्रैकसूट वितरित किए गए।

यह आयोजन बालवीर दिवस के अगले दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को खेलकूद, योग और व्यायाम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय के प्रधान पाठक राजकुमार आमदे के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के सहयोग से यह अभिनव प्रयास साकार हुआ।

✦ ग्रामीण सहभागिता से सजा कार्यक्रम

सरकारी स्कूल में ट्रैकसूट वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणजन, अभिभावकगण, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण, संकुल एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल और भव्य बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के लिए व्यय राशि का संग्रहण पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार हुआ, जिसमें कर्मचारियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वेच्छा से सहयोग किया।

✦ “गिफ्ट ए डेस्क” की तर्ज पर नई शुरुआत

प्रधान पाठक राजकुमार आमदे ने बताया कि यह पहल जिले में चल रहे “गिफ्ट ए डेस्क” कार्यक्रम से प्रेरित है। इसका उद्देश्य बच्चों की शाला में नियमित उपस्थिति बढ़ाना, उन्हें शिक्षा के साथ-साथ योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है। यह छपारा विकासखंड से शुरू हुआ एक नवाचार है, जिसे भविष्य में जिलेभर में विस्तार देने की योजना है।

✦ आगामी सत्र में भी मिलेगा लाभ

विद्यालय में वर्तमान में कुल 80 ट्रैकसूट उपलब्ध हैं। इनमें से शेष ट्रैकसूट आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 1 एवं कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश के समय वितरित किए जाएंगे।

 उल्लास और प्रेरणा का माहौल

सरकारी स्कूल में ट्रैकसूट वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चे और ग्रामीणजन खुशी से प्रफुल्लित नजर आए। वहीं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शाला के हितैषी, भूमि दानदाता एवं संरक्षकों ने ऐसी नवाचारी पहल को सराहते हुए इसे जिलेभर में लागू किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में
अफरोज मो. खान,

प्रो. चैन कुमार पंचेश्वर,

सरपंच नंदलाल अहाके,

गंगेश बैस (प्राचार्य),

संतोष राजपूत,

रविशंकर ठाकुर (बीआरसीसी),

बीएसी राकेश तिवारी,

मंजूलाल इनवाती,

घनश्याम सनोड़िया,

संतोष नाग,

जनशिक्षक अनिल चंद्रवंशी,

नंदकिशोर भारद्वाज,

पूनाराम राजपूत,

प्रकाश श्रीवास्तव,

विनोद साहू सहित आयोजन की रीढ़ रहे शिक्षक
प्रमोद चौधरी,

हर्षित साहू,

अल्तमस अंसारी,

सोनम रजक,

मो. राजिक खान,

सरफराज खान,

यूसूफ मो. खान एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

https://www.jansatta.com/rajya/what-is-condition-of-education-in-devbhoomi-uttarakhand-only-single-student-in-entire-school-know-data/3843932/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button