देश विदेशछिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन

बच्चों की मांग पर फिर लौटी ‘बच्चा गैंग’! 17 जुलाई से छिंदवाड़ा के श्रीयांश सिनेमा में दोबारा होगी रिलीज

कई स्कूलों के अनुरोध पर लिया गया फैसला, भारती विद्या स्कूल के विद्यार्थियों के लिए रखा गया विशेष शो

खुशखबरी: ‘बच्चा गैंग’ फिल्म 17 जुलाई से फिर होगी प्रदर्शित, छिंदवाड़ा के श्रीयांश सिनेमा में मिलेगा मौका

Chhindwara 16 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  दर्शकों, विशेषकर स्कूली बच्चों की मांग को देखते हुए चर्चित फिल्म ‘बच्चा गैंग’ को एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म 17 जुलाई (शुक्रवार) से श्रीयांश सिनेमा घर, छिंदवाड़ा में दिखाई जाएगी।

फिल्म निर्माता इंद्रजीत सिंह बैस एवं वंशमणि शर्मा ने बताया कि जिले के कई विद्यालयों से अनुरोध प्राप्त हुआ था कि उनके विद्यार्थी फिल्म रिलीज के दौरान इसे नहीं देख पाए थे। बच्चों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए फिल्म को पुनः प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है।

निर्माता इंद्रजीत सिंह बैस ने कहा कि उनके लिए यह भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण है कि वे स्वयं भारती विद्या स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं। अब उसी विद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी बनाई फिल्म ‘बच्चा गैंग’ दिखाए जाने का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए विशेष खुशी की बात है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को भी पसंद आएगी तथा इसका सकारात्मक संदेश विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़े :-

अतिथि शिक्षक भर्ती: छपारा में प्रावधिक चयन सूची जारी, 17 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

बारिश में पानी से बीमारी का खतरा! सिवनी में पीएचई अलर्ट, गांव-गांव हैंडपंप और कुओं में डाली जा रही क्लोरीन

“नशे के खिलाफ बरघाट में युवाओं का हुंकार”— सड़कों पर उतरे छात्र, रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे छिंदवाड़ा के आधुनिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

https://www.dailymotion.com/video/xah860a

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button